MP Road Accident: दतिया में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी मिनी ट्रक नदी में गिरा, 12 से अधिक मौतें

MP Road Accident: दुर्घटना देर रात करीब 3 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

Update: 2023-06-28 05:48 GMT
Madhya pradesh news (photo: social media )

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के दतिया जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मजदूरों को ले जा रही एक मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। दुर्घटना देर रात करीब 3 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, कई मजदूर अब भी गायब हैं। इसलिए मृतकों के आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, अब तक नदी से पांच शव बाहर निकाले गए हैं, जिनमें 3 बच्चों के हैं। मिनी ट्रक में करीब 50 मजदूर सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव में नदी पार करते समय मिनी ट्रक अचानक बेकाबू होकर पलट गई। ट्रक पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। देर रात के समय हादसा होने के कारण प्रभावितों तक बचाव दल को पहुंचने में भी समय लग गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 12 टीमें लोगों के रेस्क्यू में जुटी हुई है।

शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे मजदूर

पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक में करीब 50 की संख्या में मजदूर एवं उनके बच्चे सवार थे। ट्रक में महिलाएं भी सवार थीं। सभी ग्वालियर के भेलेटी गांव से टीकमगढ़ जिले के जतारा गांव शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया। जिस पुल पर हादसा हुआ, वह निर्माणधीन है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने लोकल थाने को दी। जिसके बाद रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। दतिया कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

गृह मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि अब तक नदी से पांच शव निकाले गए हैं, शेष को भी निकालने की कवायद जारी है। पांच शवों में से एक शव 65 वर्षीय वृद्ध महिला का है, एक 18 साल का युवक है। बाकी के तीन शव 2 से 3 साल के बच्चों के हैं। घायल लोगों का सरकारी खर्चे पर अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। गृह मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये व घायलों को 50-50 हजार रूपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Tags:    

Similar News