MP Accident Today: एमपी के बैतूल में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Accident News: घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बैतूल जिले के झाल्लर थाना इलाके में हुआ है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-11-04 02:55 GMT

एमपी के बैतूल में भीषण सड़क हादसा (photo: social media )

MP Accident News: मध्य प्रदेश से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। प्रदेश के बैतूल जिले में एक कार और बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 11 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना में एक शख्स घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बैतूल जिले के झाल्लर थाना इलाके में हुआ है।

बैतूल के पुलिस अधीक्षक सिमला प्रसाद ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से 11 शवों को बाहर निकाला। हादसे में घायल एक व्यक्ति को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त की जा रही है, उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। इसके बाद ही घटना के असल वजह के बारे में पता चल पाएगा।

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितना जोरदार था। माना जा रहा है कि घटना में मारे गए अधिकतर लोग कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले कार और बस दोनों तेज रफ्तार में थे। कार में सवार लोगों के शव को गैस कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौट रहे थे।

हादसे में मारे गए लोगों में 6 पुरूष, 3 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके से बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तालाश में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News