Rewa News: टमाटर हुआ 200 के पार, कांग्रेसी महिलाओं ने सब्जी बेचकर किया प्रदर्शन

Rewa News: जनपद में आसमान छूती हुई सब्जियों के कीमत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। टमाटर के दाम ₹200 के लगभग पहुंच गए हैं। जिससे किचन का बजट बिगड़ गया है।

Update: 2023-07-14 14:46 GMT

Rewa News: जनपद में आसमान छूती हुई सब्जियों के कीमत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। टमाटर के दाम ₹200 के लगभग पहुंच गए हैं। जिससे किचन का बजट बिगड़ गया है। गरीबों के घर में सब्जियां नहीं बन पा रही हैं। जिसको लेकर के महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने मंडी में बेचे टमाटर

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पांडे जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा के द्वारा सब्जी मंडी में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस की तरफ से महिलाओं को टमाटर बेचने का काम किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी महिलाएं उपस्थित थीं। कांग्रेस नेत्री कविता पांडे ने तंज कसते हुए मोदी एवं शिवराज सरकार की आलोचना की। कहा है कि मोदी जी यह अच्छे दिन आप ले लीजिए। टमाटर के दाम आसमान पर छू गए हैं। गरीब व्यक्ति टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं। उसके साथ में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे कठिनाई उत्पन्न हो रही है। मध्य वर्ग और निम्न वर्ग की थाली से सब्जी गायब होती जा रही है। सरकार सब्जी और अनाज जैसी मूलभूत जरूरत नहीं पूरी कर पा रही तो आम लोग उससे देश के लिए क्या उम्मीद रख सकते है। सिर्फ हवाहवाई दावों के बजाए सरकार को गरीब लोगों की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए।

सरकार को महंगाई के मोर्चे पर बताया नाकाम

सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार महंगाई कम करने में अक्षम साबित हो रही है। इस बार 2023 के चुनाव में शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा ने शिवराज सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, यह इतिहास में पहली बार हो रहा है कि टमाटर के दाम इतने बढ़ गए हैं। सरकार इसको रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे, जिलाध्यक्ष सीमा सिंह, जरहा उत्पीड़न प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रभा सोहगौरा, जिला सचिव देवती वर्मा सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Tags:    

Similar News