लाॅकडाउन का एलान कुछ देर में! सीएम ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र को संबोधित

महाराष्ट्र में बुधवार से 15 दिन तक यानी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया जा सकता है।

Published By :  Shreya
Update: 2021-04-13 12:02 GMT

लाॅकडाउन का एलान कुछ देर में! सीएम ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र को संबोधित (फोटो- ट्विटर)

मुंबई: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस से स्थिति भयावह होती जा रही है। कई राज्यों में हालात काफी विकराल हो चुके हैं। महामारी से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र जूझ रहा है। भारत में सामने आ रहे कुल मामलों में से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में ही दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में तेजी से बढ़ते मामले के बीच एक बार फिर से राज्य के संपूर्ण लॉकडाउन होने की संभावना जताई जा रही है।

इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) मंगलवार शाम सोशल मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में बुधवार से 15 दिन तक यानी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए नई एसओपी तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि इस बार लॉकडाउन पीछे साल की तरह नहीं होगा।

पहले से अलग होगा इस बार का लॉकडाउन (फोटो- सोशल मीडिया)

इस बार लॉकडाउन में नए होंगे नियम

सूत्रों का कहना है इस साल लॉकडाउन के दौरान यातायात सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही जरूरी सेवाओं वाले संस्थान खुले रहेंगे। लेकिन निजी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा स्कूल व कॉलेज समेत थिएटर, ग्राउंड, पार्क व जिम आदि को बंद रखा जाएगा। बताया गया है कि इस दौरान रेस्त्रां को केवल होम डिलवरी के लिए अनुमति रहेगी। हालांकि सार्वजनिक आयोजन नहीं हो सकेंगे। इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक, आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए आर्थिक पैकेज पर काम किया जा रहा है।

 मंत्री असलम शेख ने दिए संकेत

बता दें कि इससे पहले मंत्री असलम शेख ने इस बात के संकेत दिए हैं कि कुछ घंटों के अंदर महाराष्ट्र में नए और सख्त दिशानिर्देश लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, लेकिन केस कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब राज्य में और सख्त दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे, नए एसओपी जारी होंगे।

Tags:    

Similar News