New Mumbai police commissioner: संजय पांडे बने मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को मुंबई में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए मुंबई के पूर्व कमिश्नर नगरले का तबादला कर दिया। इसके बाद 1986 बैच के अधिकारी संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-02-28 12:48 GMT

IPS संजय पांडे (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने संजय पांडे (Sanjay Pandey) को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं मौजूदा पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले (Hemant Nagrale) का तबादला कर दिया है।1986 बैच के अधिकारी संजय पांडे की गिनती ईमानदारी अधिकारियों में होती है।

महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा- "संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला किया गया है।"

पांडेय आईआईटी कानपुर के प्रोडक्ट हैं। पांडेय का मुंबई पुलिस में शानदार रिकॉर्ड रहा है। 1992-93 में मुंबई दंगों के दौरान पांडे डीसीपी थे। उन्होंने जल्द ही दंगे पर अपनी सूझबूझ से काबू पा लिया था।

इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे संजय पांडे के पास महाराष्ट्र के डीजीपी का भी प्रभार था। बाद में IPS रजनीश सेठ को डीजीपी बना दिया गया।

दूसरी तरफ हेमंत नागराले को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। हेमंत नगराले वर्ष 1998 से 2002 तक डेप्यूटेशन पर CBI में रहे। इस दौरान पहले मुंबई CBI और फिर दिल्ली में CBI के DIG पद पर काम किया।

Tags:    

Similar News