Maharashtra Unlock: महाराष्ट्र में रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट, सरकार ने दी इजाजत

Maharashtra Unlock: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में होटल (Hotels) और रेस्टोरेंट (Restaurant) को रात में 10 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update:2021-08-11 22:14 IST

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Maharashtra Unlock: देशभर के कई राज्यों में कोरोना वायरस मामलों में कमी आने के बाद कोविड-19 पाबंदियों में छूट दी जा रही है। अब इस क्रम में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने आज यानी बुधवार को राज्य में होटल (Hotels) और रेस्टोरेंट (Restaurant) को रात में 10 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है। इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जल्द जारी की जाएगी। 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में अब तक शाम चार बजे तक ही होटल-रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत थी, लेकिन अब रात के 10 बजे तक होटल (Hotels) और रेस्टोरेंट (Restaurant) खोले जा सकेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से मॉल्स को भी दोबारा खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोलने की बात कही गई है। साथ ही ये भी आदेश दिया गया है कि जो लोग कोरोना वैक्सीनेशन करवा चुके हैं उन्हीं को मॉल में एंट्री दी जाए। 

कोरोना जांच (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- न्यूजट्रैक)

महाराष्ट्र में बढ़ रहे डेल्टा प्लस वेरिएंट के केसेस!

लेकिन चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus Variant) के केस बढ़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़ने के साथ ही तीसरी लहर अपने पैर पसारना शुरू कर देगी। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 65 मामले सामने आए हैं। इनमें से राजधानी मुंबई में 11, जलगांव में 13 और रत्नागिरी में 12 केस मिले हैं। हालांकि राज्य में 80 फीसदी मामले डेल्टा वेरिएंट के ही है। जिनोम सिक्वेंसिंग के मुताबिक, राज्य में डेल्टा वेरिएंट के ही केस सबसे ज्यादा है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News