Mumbai Accident: मुंबई में दर्दनाक हादसा, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 4 कार और एक एम्बुलेंस टकराईं, 5 की मौत

Mumbai Accident Today 5 October: मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है । जिसमें चार कार और एक एम्बुलेंस टकराईं ।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-10-05 03:41 GMT

Gonda Road Accident (photo: social media )

Mumbai Accident: हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए 6 लोगों को नायर और लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की शिनाख्त हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए सभी लोग बांद्रा से वर्ली की ओर जा रहे थे। तभी दो गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में घायल लोगों को लेने पहुंची एंबुलेंस से बाद में तीन और गाड़ियां टकरा गईं। हादसे के बाद बांद्र से वर्ली की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।

इस हादसे के बाद सीलिंक पर हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। फिर थोड़ी देर में सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोकल लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ियों से जख्मी लोगों को बाहर निकाला और उन्हें दूसरे एंबुलेस से अस्पताल भेजा।

एक्सीडेंट की पूरी कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बांद्र वर्ली सी लिंक पर पहले एक गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजने के लिए एक एंबुलेंस को बुलाया गया था। लेकिन इससे पहले कि घायलों को लेकर एंबुलेंस वहां से निकलती, तीन और गाड़ियां एंबुलेंस और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में सभी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 3-4 घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने डेड बॉडी को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतकों और घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा, मुंबई के बांद्र वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे। 

Tags:    

Similar News