शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- भारत में श्रीलंका से ज्यादा खराब हो सकते हैं हालात

Shiv Sena MP Sanjay Raut statement: शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने दिल्ली दौरे पर रहते हुए श्रीलंका के हालात को भारत से जोड़ते हुए एक बयान दिया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-05 07:26 GMT

संजय राउत (फोटो-सोशल मीडिया)

Shiv Sena MP Sanjay Raut statement: श्रीलंका देश वर्तमान में अपने सबसे मुश्किल समय से गुज़र रहा है। इस दौरान देश की आर्थिक और राजनीतिक सहित सभी स्थितियां हासिये पर हैं। इसी के मद्देनज़र भारत में भी श्रीलंका के हालात की चर्चा जोरों पर है। मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने दिल्ली दौरे पर रहते हुए श्रीलंका के हालात को भारत से जोड़ते हुए एक बयान दिया है, जिसमें उन्होनें भारत में इससे बदतर हालात उत्पन्न होने की आशंका जाहिर की है।

आपको बता दें कि श्रीलंका, भारत का पड़ोसी राज्य है और इसी के चलते भारत में इस मुद्दे को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। विश्लेषकों की मानें तो श्रीलंका देश में यह समस्या मुख्यता जनता को खुश करने के लिए लागू मुफ्त योजनाओं और विदेशों से लिए गए ऋण के चलते उत्पन्न हुई है। श्रीलंकाई सरकार का खजाना लगभग पूरी तरह से खाली हो चुका है।

श्रीलंका के हालात का जिक्र करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को अपने दिल्ली दौरे पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि-"श्रीलंका की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है तथा भारत भी उसी रास्ते पर अग्रसर है। हमें हर हाल में इस समस्या को संभालना होगा नहीं तो हमारी हालत श्रीलंका से भी खराब होगी। इस मामले के मद्देनज़र टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही है।"

शिवसेना सांसद संजय राउत अपने बायनों के चलते पहले भी भाजपा पर निशाना साधते रहे हैं। ऐसे में उनका श्रीलंका के हालातों को भारत से जोड़ते हुए दिया गया यह बयान देश की सियासत में नई चर्चा का विषय बन सकता है।

Tags:    

Similar News