UP Nikay chunav 2023: मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- यूपी में आज दंगे नहीं, कांवड़ यात्रा निकलती है

UP Nikay chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब यूपी 2017 से पहले वाला नहीं रह गया है। 2017 से पहले यूपी में तमंचावादी सरकारी थी। जो युवाओं के हाथ में तमंचा थमाती थी। लेकिन आज की सरकार युवाओं के हाथ में टैबलेट थमाती है। हमारा लक्ष्य यूपी के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देना है।

Update:2023-05-05 21:10 IST
CM yogi adityanath

Meerut News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने करीब एक घंटे के भाषण में सपा-बसपा पर जमकर प्रहार किये। निकाय चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब यूपी 2017 से पहले वाला नहीं रह गया है। 2017 से पहले यूपी में तमंचावादी सरकारी थी। जो युवाओं के हाथ में तमंचा थमाती थी। लेकिन आज की सरकार युवाओं के हाथ में टैबलेट थमाती है। हमारा लक्ष्य यूपी के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देना है।

राष्ट्रवाद के आधार पर यूपी की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान दंगाग्रस्त और अराजक थी, लेकिन 2017 के बाद से यूपी की पहचान बदल चुकी है। अब त्योहार और उत्सव यूपी की नई पहचान बन गए हैं। कावंड़ यात्रा यूपी की पहचान बन गई है। राष्ट्रवाद के आधार पर यूपी की पहचान होती है। अब यूपी में बना जाति पूछे सबको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। माफियाराज यूपी से खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में कर्फ्यू लगता था। लेकिन 2017 से बाद से यूपी में एक बार भी कर्फ्यू नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज यूपी का विकास तेजी से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में किसानों को छला जाता था। मेरठ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज मेरठ में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पहले मेरठ से दिल्ली जाने में चार घंटे का समय लगता था। अब मेरठ से दिल्ली का सफर मात्र 45 मिनट का रह गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे को भी मेरठ से जोड़ने का काम हो रहा है। मेरठ में प्रदेश की पहला खेल विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है, जिससे मेरठ खेल कारोबार में नई पहचान बन रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे फिर इसके बाद कार द्वारा जिमखाना मैदान पहुंचे।

Tags:    

Similar News