Meerut News: चौधरी अजीत सिंह की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम एक बार फिर हुआ स्थगित

Meerut News: छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती पर होने वाला मूर्ति अनावरण कार्यक्रम पहली बार स्थागित नहीं किया गया है।;

Report :  Sushil Kumar
Update:2025-02-08 20:22 IST

Meerut News

Meerut News: छपरौली में 12  फरवरी को चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम एक बार फिर टल गया है। राष्ट्रीय लोकदल इस कार्यक्रम की बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहा था। कई दिन पहले से इसके लिए प्रचार-प्रसार शुरू हो गया था।इतने बड़े कार्यक्रम के अचानक टल जाने से राजनीतिक गलियारों में इसके अनन्य कारणों पर चर्चा शुरू हो गई। एक वर्ग इसे एनडीए गठबंधन में इतने बड़े कार्यक्रम के अचानक टल जाने से राजनीतिक गलियारों में इसके अनन्य कारणों पर चर्चा शुरू हो गई।

बागपत के छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती पर होने वाला मूर्ति अनावरण कार्यक्रम एक बार फिर स्थागित किए जाने की जानकारी आज यहां पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने दी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम जिसमें की उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी को आना था। 12 फरवरी को महाकुंभ में शाही स्नान तथा संत रविदास जयंती के कारण कार्यक्रम स्थागित कर दिया गया है। राष्ट्रीय लोक दल नेता के अनुसार नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

 बता दे कि छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती पर होने वाला मूर्ति अनावरण कार्यक्रम पहली बार स्थागित नहीं किया गया है। पिछले साल भी यह कार्यक्रम स्थागित किया जा चुका है। पिछले साल जब यह कार्यक्रम स्थापित किया गया था। उसे समय जयंत इंडिया गठबंधन का हिस्सा थे। तब इस तरह की चर्चा गर्म हुई थी कि जयंत ने 12 फरवरी को बागपत के छपरौली में होने वाले स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम इसलिए रद कर दिया है। क्योंकि इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाने की तैयारी है।

इसके लिए पीएम का समय मांगा गया है। हालांकि, पिछली बार कार्यक्रम स्थागित होने की वजह पार्टी नेताओं द्वारा बेस स्ट्रक्चर तैयार न होने की बताई गई थी। पार्टी नेताओं का कहना था कि मौसम खराब होने के कारण मूर्ति का बेस स्ट्रक्चर तैयार नहीं हो पाया है। एक साल बाद फिर से 12 फरवरी को छपरौली के श्री विद्या मंदिर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की मूर्ति का अनावरण किया जाना था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। लेकिन, आज अचानक से 12 फरवरी को महाकुंभ में शाही स्नान तथा संत रविदास जयंती के कारण कार्यक्रम स्थागित कर दिया गया है।

इस बार जिस तरह से कार्यक्रम स्थागित किया गया है, उसको लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म है। कहा जा रहा है कि 12 फरवरी को महाकुंभ में शाही स्नान तथा संत रविदास जयंती इसका तो पार्टी नेताओं को पहले से ही पता था। फिर अचानक से कार्यक्रम स्थागित किया जाना किसी के गले नहीं उतर रहा है।

Tags:    

Similar News