Meerut News: बूथ पर फोकस करो, बूथ जीता समझो चुनाव जीता- धर्मपाल सिंह

Meerut News: निकाय चुनाव को लेकर बेहतर रणनीति पर उन्होंने पदाधिकारियों से चर्चा भी की। पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर चुनाव से संबंधित संगठन की बैठकों का आयोजन किया गया था। सभी बैठकों में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह रहे।

Update: 2023-05-06 19:54 GMT
UP Nikay Chunav 2023 (Pic: Newstrack)

Meerut News: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को बागपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें बूथ प्रबंधन की बारीकियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया। निकाय चुनाव को लेकर बेहतर रणनीति पर उन्होंने पदाधिकारियों से चर्चा भी की। पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर चुनाव से संबंधित संगठन की बैठकों का आयोजन किया गया था। सभी बैठकों में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह रहे। बैठक में पूर्व के कार्यों की समीक्षा और चुनाव के समय किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में निकाय चुनाव में लगे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनाव में सबसे अहम भूमिका पन्ना व बूथ प्रमुखों की होती है।

भाजपा व मोर्चा, प्रकल्प व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ा दें। सभी को अपने बूथ पर विजय दिलाने की जिम्मेदारी निभानी है। इसके लिए प्रत्येक घर में सम्पर्क करना आवश्यक है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र मे आने वाले मतदाताओं से रोजाना किसी न किसी माध्यम से चर्चा अवश्य करें। उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बूथ जीता समझों चुनाव जीता। प्रदेश महामंत्री संगठन ने आगे कहा कि चुनाव में अब 3 दिन शेष हैं, इन दिनों में बूथ समिति और पन्ना समिति की बैठकें संपन्न कर ली जाएं, बूथ पर रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय और महानगर जिले के पदाधिकारी भी बूथ की बैठकों में सम्मिलित हों। सभी कार्यकर्ताओं को बूथ से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी जाएं, यही संदेश दोहराया जाए कि भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हैं।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम में निकाय के प्रभारी सुभाष यदुवंश, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी पंकज सिंह राज्य सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, सरोजनी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, गौरव राणा, रमेश गौड़ कश्यप, अंबर स्वामी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा इत्यादि संचालन समिति के सदस्य रहे।

Tags:    

Similar News