अरे ये क्या, शिवपाल ने दागदार महताब को दे दी कानपुर की जिम्मेदारी

Update:2018-10-13 19:37 IST
अरे ये क्या, शिवपाल ने दागदार महताब को दे दी कानपुर की जिम्मेदारी
  • whatsapp icon

कानपुरः समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल यादव ने 10 निर्दोष मौतों के जिम्मेदार महताब आलम को कानपुर महानगर का जिलाध्यक्ष बनाया है। दरअसल यह दस मौतें महताब आलम की अवैध पांच मंजिला इमारत गिरने से हुई थीं। यह हादसा चकेरी थाना क्षेत्र स्थित जाजमऊ में बीते 1 फरवरी 2017 को हुआ था।

इसके बाद शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी रहे महताब आलम को अखिलेश यादव ने बाहर का रास्ता दिखाया था।इस मामले में महताब आलम के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन महताब आलम कोर्ट में पेश नही हुए थे तो उनके खिलाफ कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी किये थे। कोर्ट के आदेश पर 13 अक्टूबर 2017 को पुलिस ने महताब आलम के घर की कुर्की की गई थी।

इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को आज भी न्याय नही मिला है , उनकी माली हालत आज भी ख़राब है। कुछ परिवार तो कानपुर छोड़ कर अपने गाँव को वापस लौट गए है। महताब आलम गिरफ़्तारी से बचने के लिए कोर्ट के स्टे पर चल रहा है। अब इसी महताब आलम को शिवपाल के इनाम से चर्चाओं का माहौल गर्म है।

Tags:    

Similar News