अगर घर में लगाते हैं ये पौधे तो नहीं होगी शादी में देरी, आएगी खुशियां ढेर सारी

Update: 2017-01-04 09:57 GMT

लखनऊ: घर में पौधे लगाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। कभी वास्तु के हिसाब से तो कभी घर की सुख-शांति को बनाए रखने के लिए। ये प्रचलन अब भी है। अक्सर लोग वास्तु के उपायों को अपनाकर खुशहाल जीवन बिताते हैं य़ कहते हैं कि वास्तु में हर समस्या का समाधान है।

कई चीजों को वास्तु के हिसाब से सही जगह पर रखने से अनुकूल परिणाम मिलते हैं। इसमें घर में लगे हुए पौधे भी बहुत योगदान देते हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं घर में लगाने वाले कुछ ऐसे पौधे के बारे में, जिन्हें आप नए साल में अपने घर में लगाकर अपने जीवन में खुशियां पा सकते हैं ।

आगे पढ़ें अनार के पौधे के लाभ...

घर में अनार का पौधा लगाने से राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव, तंत्र-मंत्र आदि के प्रभाव कम होते हैं। यदि अनार के फूल को शहद में डूबोकर हर सोमवार भगवान शिव को अर्पित करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा आप मनीप्लांट भी लगा सकते हैं यह आर्थिक स्थिति से निपटने में मदद करेगा।

आगे पढ़ें केले के पौधे के लाभ...

शादी में आ रही रुकावट या घर की सुख-शांति को बनाए रखने के लिए घर के पिछले भाग में केले का पौधा लगाना चाहिए। प्रतिदिन केले के पौधे की पूजा करने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है।

आगे पढ़ें तुलसी के पौधे के लाभ...

जलाने से शुक्र ग्रह बलवान बनता है। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। घर में इस पौधे को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। प्रतिदिन तुलसी के आगे दीपक प्रज्वलित करने से शुक्र ग्रह बलवान बनता है।

आगे पढ़ें गुड़हल के पौधे के लाभ...

गुड़हल के पौधे का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है। हनुमान जी को गुड़हल का फूल अर्पित करने से मंगल ग्रह प्रसन्न होता है। प्रतिदिन पूजा करने से पारिवारिक सदस्यों के यश में वृद्धि होती है।

Tags:    

Similar News