Moradabad News: दबंगों पर लगाया ज़मीन कब्ज़ा करने का आरोप, कहा- कोई नहीं सुन रहा फ़रियाद

Moradabad News: मुरादाबाद शहर के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने अपनी ज़मीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्ज़ा किए जाने का आरोप लगाया है।

Update: 2023-03-15 18:26 GMT
मुरादाबाद: पीड़ित व्यक्ति मुनव्वर

Moradabad News: शहर के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने अपनी ज़मीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्ज़ा किए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत रोंडा में रहने वाले मुनव्वर नामक व्यक्ति का कहना है कि वो दर-दर की ठोकरें खा रहा है और कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। जब वो इन दबंग लोगों के पास जमीन के बारे में कोई बात करने के लिए जाता है, तो वह लोग मुनव्वर के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं।

पुलिस में दी कई बार शिकायत

मुनव्वर ने इस बारे में स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की है, लेकिन उसका कहना है कि दबंगों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। मुनव्वर ने बताया कि यहां हमारी दादा इलाही की जमीन है। इस जमीन जिसको दो भागों में बांटा गया है। विभाजित हिस्सों की ज़मीन में से 509 में उसका नाम और 510 में दूसरे पक्ष के लोग हैं। उसका आरोप है कि दूसरे पक्ष से रहीस, अबरार और कुछ अज्ञात लोग हैं। जो अपनी दबंगई के बल पर उसके साथ आएदिन मारपीट और गाली गलौज करते हैं। उसके मुताबिक उसकी जगह पर इन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वहां मकान बनाने के बाद अब यह लोग बाकी की ज़मीन भी कब्ज़ा कर मकान बनाना चाहते हैं।

पुलिस नहीं सुन रही फ़रियाद

इस बारे में मुनव्वर ने मुंडापांडे पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वो पहले भी पुलिस-प्रशासन में गुहार लगा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं होती है। जब विवाद होता है तो आसपास के लोग किसी तरह मामला शांत करा देते हैं। स्थानीय पुलिस चौकी को सब पता होने के बाद भी वो आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती है और न जाने किस वजह से पुलिस इस विवाद की लीपापोती कर रही है। मुनव्वर का कहना है कि उसकी जान को दूसरे पक्ष से खतरा बना हुआ है और पुलिस शायद कोई बड़ी घटना होने के बाद ही जागेगी।

Tags:    

Similar News