अजब प्रेम की गजब कहानी, पति ने प्रेमी से कराई अपनी पत्नी की शादी

प्यार सच में अंधा होता है। इस बात को सच कर दिखाया भागलपुर के एक पति ने। जिसने अपने ही पत्नी की शादी उसकी प्रेमी से करवा दी।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-04-26 03:53 GMT

नई दिल्लीः प्यार सच में अंधा होता है। इस बात को सच कर दिखाया भागलपुर के एक पति ने। जिसने अपने ही पत्नी की शादी उसकी प्रेमी से करवा दी। यह अजब-गजब प्यार का मामला बिहार का है। एक पति ने अपनी पत्नी की प्यार के लिए उसकी शादी करवा दी और दोनों को आशीर्वाद भी दिया। चलिए आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। शादी के बाद महिला को किसी और से प्यार हो गया। प्यार में पागल महिला अपने पति से बेवफाई करने लगी। लेकिन एक दिन पति को अपनी पत्नी की सारी करतूत का पता चल गया। और अपनी पत्नी को बहुत समझाया लेकिन पति के लाख समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी। जिसे देखते हुए पति ने अपने दिल पर पत्थर रख अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से शादी करा दिया।

दरअसल सात साल पहले खगड़िया जिले की रहने वाली सपना का विवाह सुल्तानगंज के निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ साल तक सब ठीक रहा। इस बीच उसके ही रिश्तेदार से आंखे चार हो गई। दोनों का प्यार धीरें-धीरें परवान चढ़ने लगा। लेकिन दोनों का प्यार ज्यादा दिन तक छिप न सका और एक दिन पति को इसकी भनक लग गई।

प्यार में पागल महिला नहीं मानी

बता दें कि पति के लाख समझाने पर भी उसकी पत्नी नहीं मानी। सपना के दिल में उस युवक के लिए प्यार बढ़ता चला गया। स्वजन और पति के बार-बार कहने पर भी सपना नहीं मानी। इसके बाद सपना के पति ने अपनी सहमति दे दी और अपने ही रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी करा दी। स्वजनों की मौजूदगी में दुर्गा स्थान में दोनों की शादी हुई। इस शादी में सपना के घर वाले भी मौजूद रहे। इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर में भीड़ उमड़ पड़ी। पति के सामने ही उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए और पति ने इस नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News