Ajab Gajab: अंधा प्यार, बुजुर्ग का 24 साल की लड़की पे दिल आया

Ajab Gajab: एक व्यक्ति जिसकी उम्र 57 साल है उसने रॉक्सान नाम की 24 साल की लड़की से शादी की हैं। इन दोनों की उम्र में 33 साल का अंतर हैं।

Written By :  Shweta
Update: 2021-10-06 10:29 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो( फोटोः सोशल मीडिया)

Ajab Gajab: सच कहा है किसी ने कि प्यार अंधा होता है। प्यार में जब कोई पड़ जाता है तो न ही उसे उम्र से लेना देना होता है और न ही उसकी गुजरी हुई जिंदगी से। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि किसी कम उम्र के व्यक्ति ने अपनी से बड़ी उम्र की महिला से शादी रचा ली हैं। लेकिन इस समय एक ऐसी ही खबर खूब चर्चा में हैं। इसे जानने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे।

मामला सुर्खियों में है। बता दें कि जोनथन यूबैंक्स (Jonathan Eubanks) नाम का एक व्यक्ति जिसकी उम्र 57 साल है उसने रॉक्सान नाम की 24 साल की लड़की से शादी की हैं। इन दोनों की उम्र में 33 साल का अंतर हैं। लेकिन सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जोनथन यूबैंक्स की दो बेटियां हैं जो अपनी नय मां रॉक्सान से काफी बड़ी हैं। जोनथन की बड़ी बेटी की उम्र 36 साल हैं। जबकि दूसरी बेटी की उम्र 33 साल है। सिर्फ इतना ही नहीं जोनथन यूबैक्स के तीन नाती हैं। लेकिन एक रिपोर्ट की मानें तो जोनथन और रॉक्साना की इस शादी से जोनथन के परिवार बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

जोनथन और रॉक्सान को जोड़ी देख लोग घूरते हैं

बता दें कि जोनथन यूबैंक्सी एक वीडियो गेम क्रिएटर हैं। उनका कहना है कि जब भी वह अपनी नई बेगम (रॉक्सान ) के साथ कहीं जाते हैं तो लोग उन दोनों को घूरने लगते हैं। जौनथन की माने तो शुरू में उनकी बीबी रॉक्सान काफी परेशान हुआ करती थी। वे दोनों डरने लगे थे कि कहीं उनकी ये खूबसूरत शादी टूट न जाए। लेकिन शादी के बाद से दोनों कपल काफी खुश हैं।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

आपको बताते चलें कि अपनी उम्र से 33 साल छोटी लड़की से शादी करके जोनथन यूबैंक्सी काफी खुश हैं। उन्होंने मीडिया से बताया कि रॉक्साना और उनकी पहली मुलाकात 3 साल पहले ही कैलिफोर्नियो में हुई। उस समय रॉक्सान सिर्फ 21 साल की थी। और जोनथन अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुका था। रॉक्साना और जोनथन एक ही बिल्डिंग के अपार्टमेंट में रहते थे। इन दोनों की पहली मुलाकात यहीं पर हुआ। फिर धीरे-धीरे ये दोनों करीब आते गए और शादी कर ली।

Tags:    

Similar News