World largest cruise ship: 2022 में अपनी पहली यात्रा पर निकलेगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रूज शिप!

World largest cruise ship: शिप 4 मार्च 2022 में अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी। यात्रा के दौरान शिप बार्सिलोना और रोम में रुकेगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-09-21 01:37 GMT

2022 में अपनी पहली यात्रा पर निकलेगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रूज शिप! (Social media)

World largest cruise ship: दुनिया की सबसे बड़ी क्रूज शिप (World's largest cruise ship) 2022 में अपनी पहली यात्रा पर निकलने वाली है। इस शिप का नाम 'वंडर्स ऑफ द सी' (Wonder of the Seas) है। इस शिप को क्रूज कंपनी रॉयल कैरेबियन ( Royal Caribbean) द्वारा बनाई गई है। शिप अमेरिका के फ्लॉरिडा (Florida) से अपनी यात्रा की शुरुआत करेगी। साथ ही यह कैरिबियाई देशों तक का अपना सफर तय करेगी। इसको लेकर लोग भी काफी उत्साहित हैं।

यह है शिप की खासियत

  • शिप 'वंडर्स ऑफ द सी' 1,188 फीट (362 मीटर) लंबी और 210 फीट (64 मीटर) चौड़ी है। 
  • ये दुनिया की सबसे बड़ी क्रूज शिप है। 
  • इस शिप पर 6,988 गेस्ट रह सकते हैं।
  • शिप पर 16 फ्लोर हैं और 24 एलिवेटर बनी हुई हैं।
  •  इस शिप पर 2,300 क्रू मेंबर भी रहेंगे।

4 मार्च को यात्रा पर निकलेगी शिप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि, शिप 4 मार्च 2022 में अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी। इस यात्रा के दौरान शिप बार्सिलोना (Barcelona) और रोम (Rome) जैसे बड़े शहरों में रुकेगी। ये शिप फ्रांस के एक शिपयार्ड में बनाई जा रही थी, जो अब बनकर तैयार है। अब यह टेस्टिंग के लिए भेजी जाएगी। शिप का समुद्र ट्रायल भी चल रहा है, जिससे यह पता लगा सके कि शिप यात्रा पर निकलने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। रॉयल कैरेबियन के अनुसार, पिछले काफी समय से शिप का परिक्षण जारी है। अभी फिलहाल, शिप के इंजन के परफॉर्मेंस की जांच की जा रही है।

अबतक 40 समुद्र स्वीकृति परीक्षण हो चुका

कंपनी ने बताया कि अब तक शिप के हैं। अब जल्द ही इसे अपनी यात्रा पर निकाल सकते हैं। शिप की यात्रा को लेकर लोग भी काफी उत्साह मैं नजर आ रहे हैं। 

निवेदन: दोस्तों देश दुनिया को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News