जानवरों को कच्चा चबाती महिला: सड़क चलते शिकार करती, देखने में आदिमानव जैसी सूरत

Ajab Gajab: इंग्लैंड के एसेक्स में रहने वाली एक लड़की अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-19 09:55 GMT

Ajab Gajab: इंग्लैंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां इंग्लैंड के एसेक्स में रहने वाली एक लड़की (girl in Essex) अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। ये लड़की आदिमानव के जैसे अपनी जिंदगी गुजरती है। अपने चेहरे को भी इस लड़की आदिमानवों की ही किया है। रास्ते में कहीं भी अपने पेट की भूख शांत करने के लिए ये लड़की किसी भी जानवर का शिकार कर लेती है। फिर उन्हें मारकर खा जाती है। जानवरों को मारने के लिए ये जानवरों की हड्डियों से बने औजार का उपयोग करती है। 

अजीबोंगरीब आदतों की वजह से चर्चा में आने वाली इस लड़की(girl in Essex) का नाम सारा डे (Sarah Day) है। सारा डे की उम्र 34 साल है। ऐसे तो ये लड़की बिल्कुल आम लड़कियों की तरह ही हैं। साथ ही वह एक स्कूल में बच्चों को इतिहास भी पढ़ाती हैं। इसके अलावा अपने छात्र-छात्राओं को जीवित रहने की कौशलता (Survival Skills) सिखाती हैं। स्कूली बच्चों को ये भी बताती हैं कि किताबी ज्ञान के साथ किस तरह जंगल में जीवित रहा जा सकता है।

सारा गुजारती हैं आदिमानवों जैसी जिंदगी

आदिमानवों जैसी हरकतें करने वाली सारा (girl in Essex) खुद भी जानवरों का शिकार करती हैं। अपनी जीवनशैली में से कुछ समय वे जंगली इलाकों में भी बिताती हैं। इस बीच सड़क में चलते जानवरों को भी सारा अपना शिकार बना लेती हैं।

सारा बताती हैं कि वह हफ्ते में एक बार शिकार पकड़ती हैं। फिर वो चूहे, कबूतर, गिलहरी को पकड़कर उन्हें मारती हैं और पकाकर खाती हैं। वहीं सारा इन सभी जानवरों की खाल और हड्डी का भी इस्तेमाल करती हैं।

आगे सारा डे ने बताया कि उनके फ्रीजर में ठंड के समय हिरण, गिलहरी जैसे जानवर पड़े रहते हैं। साथ ही इन जानवरों को वह शौक से खाती हैं। उन्हें चूहे का मांस भी गिलहरी के मांस की तरह मीठा लगता है। उन्हें चूहे का मांस चिकन जैसा ही लगता है। सारा की विचित्र लाइफस्टाइल के चलते लोग उन्हें आधुनिक 'आदिमानव'(Adimanav) कहते हैं। सारा जानवरों की हड्डियों का इस्तेमाल कर उनसे औजार बनाती हैं।

आगे सारा कहती हैं कि आम लोगों की तरह वह शॉपिंग करने भी जाती हैं और उनका शहर में घर भी है, लेकिन उन्हें जंगली इलाकों में जाना बहुत अच्छा लगता है। जिसके लिए वे अपनी जिंदगी का ऐसा ही गुजारा करते हैं।

Tags:    

Similar News