Ajab Gajab News: ऐसा पक्षी जो 75 साल तक जीता है अपनी जिंदगी, जानिए इसके बारे में कुछ खास बातें
Birds Amazing Facts: दुनिया में सबसे लंबी एंडीज पर्वत श्रृंखला जो कई देशों तक फैली हुई है। यह पक्षी ज्यादातर वहीं पाए जाते हैं।;
Andean Condor Bird(photo-social media)
Ajab Gajab News: आपने कई तरीके के पक्षी देखे होंगे, कुछ बहुत छोटे होते हैं तो कुछ विशाल होते हैं। आज हम आपको कुछ अलग तरह के पक्षी के बारे में बताएंगे जिसकी उम्र करीब इंसानों की तरह ही होती है। यह पक्षी अमेरिका लेटिन अमेरिका के देशों में एंडीज पहाड़ी श्रृंखला के आसपास ऊंचाई पर पाया जाता। इतना विशालकाय है कि इसे उड़ता हुआ जानवर भी कहा जाता है। इसे एंडियन कंडोर नाम से जाना जाता है। इस पक्षी का वजन 15 किलो है। जो कि बहुत बड़ी बात है। यह पक्षी जब अपने पंखों को फैलाता है तो 11 फिट तक वह फेल जाते हैं।
75 साल तक जीने वाले पक्षी की कुछ रोचक बाते, चलिए जानते हैं एंडियन कंडोर के बारे में
दुनिया में सबसे लंबी एंडीज पर्वत श्रृंखला जो कई देशों तक फैली हुई है। यह पक्षी ज्यादातर वहीं पाए जाते हैं। एंडियन कंडोर अपना घोसला भी सबसे ऊपर जाकर बनाते हैं। कई बार यह ज्यादा खा लेते हैं। जिसकी वजह से यह बहुत देर तक आराम भी करते हैं। एंडियन कंडोर पक्षी में नर और मादा में एक भेद होता है। जिसे यह पता चल जाता है कि नर कौन है और मादा कौन है। नर की गर्दन पर सफेद रंग का कॉलर होता है, वहीं मादा में ऐसा कुछ नहीं होता है। इन पक्षियों कि संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। यह बहुत ही ज्यादा उचाई पर रहते हैं। लेकिन फिर भी यह अपना शिकार करने नदी के पास आते हैं। जहां यह मछलियां खाते हैं।
इन पक्षियों को पर्यावरण को साफ रखने वाले जीवों में से एक माना जाता है। यह पक्षी अपने खाने के लिए रोज 120 मील तक उड़ते हैं। दरअसल यह पक्षी गिद्ध प्रजाति में अच्छे शिकारी नहीं होते, लेकिन ये दूसरी पक्षियों के घोंसले में भी झपट्टा मार देते हैं। लेकिन यह अपने से छोटे पक्षी को खा लेते हैं। 5 से 6 साल की उम्र के बाद ये पक्षी प्रजनन के लिए तैयार रहते हैं। यह पक्षी खुद ही मर जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब कोंडोर वृद्ध हो जाते हैं और उनकी जीवन जीने की लालसा खत्म हो जाती है। इस स्थिति में वह सबसे ऊंची चोटी पर जाकर खुद को मौत के लिए नीचे गिरा देते हैं।