अजीबो-गरीब देश: यहां पत्नी के लिए ऐसा काम, घरों से ज्यादा लोगों के पास है कार

किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। दीवारों पर यहां लोग अपने सुल्तान की तस्वीर लगाते हैं। इस देश में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है।

Update: 2021-03-13 12:33 GMT
किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। दीवारों पर यहां लोग अपने सुल्तान की तस्वीर लगाते हैं। इस देश में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है।

जयपुर: दुनिया के तमाम अमीर देशों में ब्रुनेई का नाम भी शामिल है, ज्यादातर अमीर देशों में लोग लग्जरी कारों के साथ अच्छे बंगला बनाना पसंद करते हैं। लेकिन ब्रुनेई में इसके विपरीत है। यहां के लोग घरों से ज्यादा कारों के शौकीन है. इसीलिए यहां घरों से ज्यादा कारों की संख्या है। बता दें कि इंडोनेशिया के साथ समुद्र के बीचों बीच बसा ये देश आज भी राजतंत्र की जीती जागती मिसाल है।

घरों से ज्यादा कारें

ज्यादातर अमीर देशों में लोग लग्जरी कारों के साथ अच्छे बंग्ला बनाना पसंद करते हैं। हालांकि ब्रुनेई इसके विपरीत है। यहां लोगों के पास घरों से ज्यादा कारें शौकीन है । ब्रुनेई में आज भी सुल्तान का शासन है। यह एक मुस्लिम देश है। ब्रुनेई के सुल्तान का नाम हस्सानाल बोल्किया है। उन्होंने तीन शादियां की हैं और उनके 12 बच्चे हैं।

यह पढ़ें...सुहागरात नहीं हुई तो पति ने करवाई जांच, पत्नी की सच्चाई सामने आते ही हुआ बेहोश

दीवारों पर पत्नी की तस्वीर

इस देश की एक सबसे अनोखी बात यह है कि यहां लोग अपने घरों की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाते हैं। सबसे खास बात यह है कि किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। दीवारों पर यहां लोग अपने सुल्तान की तस्वीर लगाते हैं। इस देश में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है।

यह पढ़ें...अखिलेश पर FIR: मुरादाबाद में पत्रकारों से मारपीट का मामला गर्माया, केस दर्ज

फास्ट फूड खाना पसंद नहीं

यहां के लोग सड़कों पर चलते समय कुछ भी खाने को गलत मानते हैं। यहां के लोग ज्यादा फास्ट फूड खाना पसंद नहीं करते। यहां मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिलते हैं। इस देश में जितने घर हैं, उससे ज्यादा यहां लोगों के पास कारें हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यहां प्रति हजार लोगों के बीच 700 कारें हैं।

 

तेल की कीमतें बहुत कम

बता दें कि इस देश में कारें अधिक होने का कारण यहां तेल की कीमतें बहुत कम होना हैं। लोगों को परिवहन कर नहीं देना पड़ता है। ब्रुनेई के सुल्तान को दुनिया के सबसे रईस राजाओं में माना जाता है। उनकी सम्पत्ति करीब 1363 अरब रुपये यानी लगभग एक लाख 36 हजार 300 करोड़ रुपये बताई जाती है।

बता दें ब्रुनेई के सुल्तान को दुनिया के सबसे रईस राजाओं में से एक माना जाता है। 2008 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें उनकी संपत्ति करीब 1363 अरब रुपये बताई गई थी। उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है और यही वजह है कि उनके पास 7000 के आसपास कारें हैं। उनकी निजी कार को सोने से जड़ी हुई है। वह जिस महल में रहते हैं, उसे दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल माना जाता है, जिसमें 1700 से भी ज्यादा कमरे हैं।

Tags:    

Similar News