शादी में Twist: दुल्हन निकली दूल्हे की बहन, असलियत जान उड़े सबके होश

जब दूल्हे की मां लड़की के मौजूदा माता-पिता से पूछताछ करती है तो पता चलता है कि उन्होंने 20 साल पहले उसे गोद लिया था।

Update: 2021-04-06 07:52 GMT

शादी में Twist: दुल्हन निकली दूल्हे की बहन, असलियत जान उड़े सबके होश (फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: शादी के तो आपने कई किस्से सुने होगें लेकिन ऐसा किस्सा शायद ही सुना होगा। चीन में शादी के दौरान दूल्हे को अचानक पता चलता है कि वो जिस दुल्हन से शादी करने जा रहा है, वो उसकी बहन है। ये खबर चीनी मीडिया पर खूब छाई हुई है।

बता दें कि ये मामला चीन के जिआनग्‍सू प्रांत का है। चीनी मीडिया के मुताबिक, दूल्हे की मां ने अपने होने वाली बहु के हाथ पर एक निशान देखती है। इस निशान को देखकर दूल्हे की मां जोर-जोर से रोने लगती है। उनका कहना है कि दुल्हन उनकी बेटी है, जो 20 पहले पहले खो गई थी।

सड़क किनारे मिली थी लड़की

जानकारी के मुताबिक, जब दूल्हे की मां लड़की के मौजूदा माता-पिता से पूछताछ करती है तो पता चलता है कि उन्होंने 20 साल पहले उसे गोद लिया था। उन्हें ये बच्ची सड़क के किनारे मिली थी। पूरा मामला साफ होने के बाद लड़की अपनी मां को गले लगाकर खूब रोई। अब आप सोच रहे होंगे कि जब दूल्हा-दुल्हन भाई-बहन निकले तो शादी तो हुई नहीं होगी, लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट को अब आया है।

Suzhou Jiangsu (photo- social media)

कहानी में ट्विस्ट

बता दें कि सारा माजरा साफ होने के बाद भी ये शादी नहीं रुकी, क्योंकि दूल्हें की मां ने भी उसे गोद लिया था। इस बात खुलासा होने के बाद दोनों फैमिली को शादी से कोई ऐतराज नहीं था और अंत में इस कपल की शादी हो जाती है। बताते चलें कि इनकी शादी 31 मार्च को हुई है। 

Tags:    

Similar News