वेटर को पहले टिप में दिए 2 लाख रुपए, बाद में कर दिया कुछ ऐसा... तो मामला पहुंच गया कोर्ट

सभी लोग रेस्टोरेंट में खाना खाकर वेटर को टिप तो जरूर देते हैं। यह टिप वेटर की सर्विस और उसके व्यवहार के लिए दी जाती है। लेकिन टिप में ज्यादा रुपये नहीं दिए जाते हैं। टिप बस खाने से कम पैसो की होती है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-20 11:34 GMT

सभी लोग रेस्टोरेंट में खाना खाकर वेटर को टिप तो जरूर देते हैं। यह टिप वेटर की सर्विस और उसके व्यवहार के लिए दी जाती है। लेकिन टिप में ज्यादा रुपये नहीं दिए जाते हैं। टिप बस खाने से कम पैसो की होती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बात सामने आई है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबर है कि एक व्यक्ति ने एक हजार रुपये का खाना खाया और बदले में वेटर को 2 लाख रुपये से भी ज्यादा की टिप दे दी। ये खबर सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे कि इतना कम बिल होने के बावजूद भी वेटर को 2 लाख रुपये देने वाला शख्स कौन है।

जानिए कौन है वह जिसने वेटर को दी इतनी महंगी टिप:

ये घटना अमेरिका के पेंसिल्वेनिया की बताई जा रही है। जहां एक व्यक्ति किसी अल्फ्रेडो कैफ़े में खाना खाने आया था। उसका बिल करीब एक हजार का बना था। जिसके बाद उसने वेटर को 2 लाख से भी ज्यादा की टिप दी। ये टिप एक महिला वेटर को मिली। टिप पाकर महिला अपने होश खो बैठी उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जिसने ये टिप दी उसका नाम है एरिक स्मिथ। उसने कहा कि वह ऑनलाइन चल रहे टिप्स फॉर जीजस से बेहद इन्फ्लुएंस्ड है। इसी के चलते उसने वेटर को अपनी मर्जी से इतनी बड़ी रकम टिप में दे दी।

जानिए खबर का सच

इस घटना के बाद सभी लोग इसका सच जानने के लिए बेताब हैं। तो आपको बता दें कि एरिक स्मिथ ने रेस्टोरेंट को लेटर भेजा जिसमे लिखा था कि वह टिप के पैसे वापस लेना चाहते हैं। इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर और एरिक स्मिथ के बीच बेहस भी हो जाती है। जिसके बाद ये मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया है। इस पर रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा कि ये टिप एरिक स्मिथ ने अपनी मर्जी से दी थी। इस मामले की अभी तक कोई सुनवाई नहीं आई है। लेकिन इस खबर ने लोगों के होश उड़ा कर रख दिए है। अब लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि पहले तो उसने इतनी बड़ी रकम टिप में वेटर को दी और फिर अब वापस लेने की मांग का मतलब क्या है..?

Tags:    

Similar News