अजब-गजब: यहां ज़िंदा मिसाइलों पर घर बनाते हैं लोग, वजह कर देगी हैरान

Update: 2019-03-10 12:20 GMT

लखनऊ: कहते है कि दुनिया अजब- गजब चीजों से भरी पड़ी हैं। बस जरूरत है तो हमें उन्हें ढूढ़कर लाने की। और दुनिया को उनके बारें में बताने की। अभी तक आपने छत के ऊपर हवाई जहाज, फाइटर प्लेन, शेर हाथी बने होने के बारें में ही सुना होगा लेकिन आज हम आपको जो बातें बताने जा रहे है वो ठीक इसके विपरीत है। बात अफगानिस्तान के क्वेजलाबाद गांव की हो रही है।

ये भी पढ़ें...अजब गजब: मिलिए 2 साल के स्‍टंटबाज से, 7 माह से दिखा रहा करतब

यहां के लोग बीतें 30 सालों से ज़िंदा मिसाइलों के ऊपर घर बनाकर रह रहे है। इनके घरों की छत बांस और बल्लियों की नहीं बल्कि मिसाइलों को जोड़कर बनी हुई है। अगर इनमें गलती से भी ब्लास्ट हो जाए तो परिवार ही नहीं बल्कि पूरा का पूरा गांव ही तबाह हो जाए।

अब आइये, हम यहां आपको इसके पीछे की वजह और ताजा हालात के बारें में बता रहे है। शुरूआत इसके पीछे की असली वजह से करते है।

एक जानकारी के मुताबिक ये मिसाइलें यहां सोवियत संघ के सैनिक करीब 30 साल पहले छोड़कर गये थे।

ये भी पढ़ें...अजब स्कूल-मदरसों के गजब फरमान, किसी को बिंदी तो किसी को हिजाब से Problem

उस समय यहां पर बहुत ही ज्यादा गरीबी थी। तब यहां पक्का घर बनवा पाना सभी के लिए मुमकिन नहीं था। इसलिए लोगों ने बांस बल्ली की जगह इन ज़िंदा मिसाइलों से ही अपना घर बना लिया।

जागरूकता के बाद ताजा हालात ये है कि अब इन ज़िंदा मिसाइलों को घरों से निकालने का काम शुरू हो गया है। धीरे-धीरे घरों के अंदर से ज़िंदा मिसाइलों को निकाला जा रहा है और उसे बियाबान में ले जाकर नष्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...अजब गजब:यहां कपड़े बताएंगे महिलाओं की उम्र, सरकार ने जारी किया फरमान

Tags:    

Similar News