लैंडिंग से पहले आसमान में गायब हो गया विमान, आज तक नहीं चला पता

इजिप्ट एयरलाइंस का एक विमान लैंडिग से बीस मिनट पहले ही आसमान में गायब हो गया। जिसके बारे में आज तक कुछ पता नहीं चल पाया।

Published by :  APOORWA CHANDEL
Update: 2021-04-15 04:07 GMT

 इजिप्ट एयरलाइंस (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली: दुनियाभर में तमाम ऐसी घटनाएं हुई हैं जो आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है। जिस पर यकीन करना मुश्किल है पर कुछ चीजें ऐसी होती है जो एक रहस्य बनकर रह जाती है। एक ऐसी ही घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, जो साल 2016 में हुई और आज भी लोग उस पर यकीन नहीं कर पा रहे है। 2016 में हुई यह घटना तब हुई जब इजिप्ट एयरलाइंस (Egypt Airlines) का एक विमान लैंडिग से बीस मिनट पहले ही आसमान में गायब हो गया। जिसके बारे में आज तक कुछ पता नहीं चल पाया।

आसमान में यह विमान इस तरह गायब हुआ कि उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया। 2016 में हुई यह घटना लोगों के लिए एक रहस्य बनकर रह गई है। जिस पर यकीन करना मुश्किल है।

अचानक गायब हुआ एयरबस-320

इजिप्ट एयरलाइंस (Egypt Airlines) का पैसेंजर प्लेन एयरबस-320 ने 18 मई 2016 को पेरिस से मिस्र के कायरो शहर के लिए उड़ान भरी। उस समय इस विमान में कुल 66 यात्री सवार हुए। लेकिन यह विमान लैंड करने से पहले आसमान में ही गायब हो गया। इसके बाद इस जहाज से संपर्क बनाने की कई तरह की कोशिश की गई लेकिन सब नाकाम रही।

बता दें कि इस यात्रा में विमान को 4 घंटे का समय लगता, लेकिन 3 घंटा 40 मिनट की उड़ान के बाद यह विमान अचानक से गायब हो गया। वहीं 2016 में हुई इस घटना के इतने साल बीत जाने के बाद भी इस विमान का कोई पता नहीं चला।

सालों बाद भी नहीं चला पता

इस घटना के इतने साल बीतने के बाद भी न तो विमान का मलवा मिला और ना ही किसी यात्री का शव। वहीं विमान के गायब होने के बाद विमान से संपर्क करने की काफी कोशिश की गई लेकिन कुछ बात नहीं बनी। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया कि शायद विमान कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो या फिर विमान को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया हो। लेकिन इस बात के कोई संकेत नहीं मिले। सालों तक इसकी काफी खोज की गई पर कुछ हाथ नहीं लगा।

Tags:    

Similar News