Girl Marriage Thoughts: आखिर शादी करने से क्यों घबराती है लड़कियां, जाने इसके पीछे के अनेक कारण

Girl Marriage Thoughts: जैसे-जैसे विकास हो रहा है अब लड़का और लड़कियों में ज्यादाफर्क नहीं रहा है, सभी को एक समान माना जाता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2023-01-08 13:02 GMT

Unknown Fact(photo-social media)

Girl Marriage Thoughts: पहले का समय हो या अभी का लड़कियां शादी करने से घबराती हैं या बचती हैं, पहले की लड़कियां परिवार वालों की बात मानकर शादी कर लेती थी, लेकिन आज के दौर में लड़कियां जमाने को देखते हुए, आगे बढ़ रही हैं और शादी करने से अपने आप को बचाती है। पहले सिर्फ शादी को ही लक्ष्य माना जाता था परन्तु आज लड़कियां अपने करियर को बनाने में ज्यादा ध्यान दे रही है। ज्यादातर अच्छे घरों की लड़कियां शिक्षा हासिल कर अपना अच्छा खासा करियर बनाना चाहती है। शादी जैसी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है। ऐसी कई वजह है जिसकी वजह से लड़कियां शादी करने से दूर रहना चाहती है।

आखिर क्यों लड़कियां शादी नहीं करना चाहती, जानते हैं इसका कारण

जैसे-जैसे विकास हो रहा है अब लड़का और लड़कियों में ज्यादाफर्क नहीं रहा है, सभी को एक समान माना जाता है। अच्छी शिक्षा हासिल करने के बाद लड़कियां अच्छी नौकरी करने लगती हैं, इसके बाद वह भी अपने जीवन को सम्मान से जीती है। इसके बाद ही वह अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीती है, उनका सोचना ये हैं कि शादी के बाद उनकी आजादी उनसे लेली जाती है। एक लड़की के लिए शादी का मतलब होता है, कई जिम्मेदारियों को संभालना और ज्यादातर लड़किया इन जिम्मेदारियों से घबराती है। लेकिन आज के दौर की लड़कियां बिंदास और मौज-मजे वाली लाइफ जीना चाहती हैं, इसलिए वह नहीं चाहती वह शादी करें।

ये बात हर लड़की नहीं सोचती है सिर्फ शिक्षा प्राप्त करने के बाद ये बाते समझ में आती है, उनके माता-पिता ने कैसे और किन मजबूरियों के बीच उन्हें पाला पोसा है और पढ़ाया लिखाया है। इसलिए वह भी अपने माता पिता का सहारा बनना चाहती है। आज के दौर में लड़कियां में नौकरी करती है और इसके चलते वह सबकुछ अपने हिसाब से करना चाहती है।

Tags:    

Similar News