Ajab Gajab News: ऐसी जगह जहां किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली, जाने इसका रहस्य

Ajab Gajab News: इंडोनेशिया में रहने वाली जनजातिया आज भी ऐसे परम्परा को मानती है। इंडोनेशिया में रहने वाली इस जनजाति के परिवार किसी की मौत होने पर महिलाओं के साथ कुछ बुरा करते हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-13 11:26 GMT

Indonesia Weird Tradition(photo-social media)

Indonesia Weird Tradition: दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह है जहां अजीबोगरीब परम्पराए है। जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। कुछ रीती रिवाज ऐसे होते हैं। जिसका लोग आज भी पालन करते हैं। बहुत कम ऐसे लोग है जो आज भी पहले के रिवाजों को मानते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही जनजातियों के बारे में बात करेंगे जो पहले के रिवाजों को आज भी मानते हैं। ये जनजातियां कई अनोखे परंपराओं को मानती हैं जिनका अलग महत्व होता है। इन रिवाजों को सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां पर किसी की मृत्यु होने पर महिलाओं की अंगुली काट दी जाती है।

इंडोनेशिया की यह जनजातियां आज भी मानती है अजीबोगरीब परम्पराए, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे

इंडोनेशिया में रहने वाली जनजातिया आज भी ऐसे परम्परा को मानती है। इंडोनेशिया में रहने वाली इस जनजाति के परिवार किसी की मौत होने पर महिलाओं के साथ कुछ बुरा करते हैं। वह उनकी अंगुली को काट देते हैं। अब आप यह सोचिए हमें जरा सी चोट लगने पर भी कितना दर्द होता है लेकिन यहां तो पूरी अंगुली ही काट दी जाती है। यहां पर आज भी इस खतरनाक परंपरा का पालन किया जाता है। इंडोनेशिया की डानी जनजाति में महिलाओं को काफी दर्द झेलना पड़ता है।

जहां किसी की मौत होने पर परिवार को दुःख का सामना करना पड़ता है। वहीं लेकिन इंडोनेशिया में डानी जनजाति महिलाओं के साथ ऐसा करती है। इस परंपरा को इकिपलिन प्रथा कहा जाता है। इस परम्परा पर वैसे तो रोक लगा दी है। लेकिन आज भी लोग इस परम्परा को छुपकर मानते हैं। यह परम्परा वह इसलिए मानते हैं। क्योंकि महिला की अंगुली काट देने से मरने वाले शख्स की आत्मा दूर रहती है। महिलाओं की अंगुली का ऊपरी हिस्सा काट दिया जाता है। इंडोनेशिया में डानी जनजाति में महिलाओं को काफी दर्द झेलना पड़ता है।

Tags:    

Similar News