OMG: बच्चों की मौत के बाद तने के अंदर दफन कर देते हैं मां-बाप, जाने इसके पीछे का रहस्य

Indonesia Rituals: इंडोनेशिया के ताना तरोजा में इस अजीबोगरीब परंपरा को माना जाता है। यहां पर ज्यादा उम्र वाले या जवान व्यक्ति का अंतिम संस्कार तो एक जैसा ही होता है। जैसे हर जगह होता है, परन्तु यहां ये परम्परा है कि बच्चों के मरने पर उनके शव को प्रकृति से जोड़ दिया जाता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-24 02:12 GMT

Indonesia Rituals(photo-social media)

Indonesia Rituals: हर जगह कि अपनी अलग परम्परा होती है, जिन्हे वह सालों से मानते आ रहे हैं, बहुत सी जगह तो कुछ अजीबोगरीब रीती रिवाज होते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी हो जाती है। किसी के पैदा होने पर अलग रीती रिवाज होते हैं तो कहीं मर जाने पर अलग रीती रिवाज होते हैं। वैसे ही इंडोनेशिया में एक ऐसा ही ग्रुप है जहां लोग अपने मृत बच्चों के शव को पेड़ के तने को खोखला कर उसमें दफना देते हैं। इस जगह बच्चों के मर जाने पर उनके शव को पेड़ तने में दफना दिया जाता है। चलिए जानते हैं कि आखिर यह ऐसा क्यों करते हैं।

इंडोनेशिया के ताना तरोजा में होती है यह अजीबोगरीब परम्परा, जाने इसके पीछे का कारण

इंडोनेशिया के ताना तरोजा में इस अजीबोगरीब परंपरा को माना जाता है। यहां पर ज्यादा उम्र वाले या जवान व्यक्ति का अंतिम संस्कार तो एक जैसा ही होता है। जैसे हर जगह होता है, परन्तु यहां ये परम्परा है कि बच्चों के मरने पर उनके शव को प्रकृति से जोड़ दिया जाता है। इंडोनेशिया के लोग आज भी इस परम्परा को मानते हैं। इसके लिए पहले से पेड़ के तनों को अंदर से खोखला कर दिया जाता है. इसके बाद जब बच्चे की मृत्यु होती है। तो उसे कपड़े में लपेट कर इसी पेड़ के तने में डाल दिया जाता है। इससे उनका शव पेड़ में बदल जाता है।

लोग अपने बच्चों को पेड़ के तने में दफना देते हैं और पेड़ को अपना बच्चा समझने लगते हैं। पेड़ को खोकला वहां रहने वाले लोग ही करते हैं। यहां के लोगों का यह कहना है कि चाहे उनका बच्चा मरने के बाद उनसे दूर चला जाए परन्तु पेड़ में जाने के बाद शव पेड़ में ही बदल जाता है और उनके ही पास रहता है। इस तरह से दुनिया से चले जाने के बाद भी वो बच्चा पेड़ के रूप में हमेशा के लिए वहीं रह जाता है। हमेशा अपने मां बाप के नजदीक रहता है।

Tags:    

Similar News