Cloud Interesting fact: बारिश आने से पहले क्यों हो जाते हैं बादल काले, जानिए इसके पीछे का विज्ञान

Cloud Interesting fact: कैसे बनते हैं बादल, हमेशा सफेद दिखने पर भी वह बारिश आने पर काले क्यों हो जाते हैं, इसके पीछे छुपा है एक बड़ा कारण बादल पानी के भाप के छोटी छोटी बूंदो से बना होता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-17 01:23 GMT

Interesting fact about cloud(Photo-social media)

Interesting fact about cloud: बारिश की कोई संभावना नहीं होती है। तो आसमान सफेद बदलो से भरा होता है। लेकिन जैसे ही बारिश होने वाली होती है। पता नहीं कैसे बादल काले नजर आने लगते हैं। मानों के जैसे किसी ने उनके रंग को ही पूरी तरह बदल दिया है। बादल के काले होने के बाद मौसम भी अंधकार हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है। कि ऐसा क्यों होता है। क्यों बारिश से पहले ही बादल काले हो जाते हैं। चलिए जानते हैं ऐसा होने के पीछे का कारण।

कैसे बनते हैं बादल, हमेशा सफेद दिखने पर भी वह बारिश आने पर काले क्यों हो जाते हैं, इसके पीछे छुपा है एक बड़ा कारण

बादल पानी के भाप के छोटी छोटी बूंदो से बना होता है। जब धरती पर गर्म जलवाश निकलते हैं। तो वह ऊपर आकश की तरफ उड़ने लगते हैं और ऊपर जाते जाते संघनित होकर धूल के साथ मिलकर जमा होने लगते हैं और तभी बादल का निर्माण होने लगता है। जिसे हम धरती पर से देखते हैं। बादल के सफेद दिखाई देने का मुख्य कारण ये है कि बादल सूर्य के प्रकाश को अब्सॉर्ब करने के बजाए उसे रिफ्लेक्ट कर देता है। जिसके कारण हमें आसमन के बादल सफेद दूध की तरह दिखाई देते हैं। आसमान में बादल काले दिखने का भी कुछ ऐसा ही कारण है।

बस फर्क इतना है कि बारिश से पहले बादलों में पानी की बूंदों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है। जिससे बादल घने हो जाते हैं। और वह सूर्य के प्रकाश को रिफ्लेक्ट करने के बजाए उसे अब्सॉर्ब कर लेते हैं। जिसके कारण हमें कोई भी रंग वहां से रिफ्लेक्ट होते हुए नहीं दिखता और अगर कोई भी रंग ना हो तो वो काला लगता है। इसीलिए धरती से वहीं सफेद बादल काले दिखाई देने लगते हैं। यहीं हम बादल को ऊपर से देखे तो वहीं बादल जो हम धरती से काला देख रहे थे वह बिल्कुल सफेद दिखाई देता है।

Tags:    

Similar News