Interesting Facts: आखिर क्यों पड़ते हैं गालों पर डिंपल, जानिए इसके पीछे की वजह

Interesting Facts: बॉलीवुड स्टार्स को भी डिंपल पड़ते हैं। लेकिन उन्हें भी इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-10 00:36 GMT

Dimple interesting fact: जिन लोगों के गाल पर डिंपल पड़ता है। वह दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं क्योंकि डिंपल उनकी खूबसूरती को बढ़ाता है। उन्हें देख कर बाकि लोग भी सोचते हैं। कि काश हमारे भी फेस पर डिंपल होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिनके फेस पर ये डिंपल होता है आखिर इसका कारण क्या है, क्या ये किसी बीमारी के लक्सण है, जब चेहरे की कोई नस किसी कारण छोटी रह जाती है तो हंसते समय चेहरा खींचता है। जिसकी वजह से डिंपल पड़ता है। ताकि उस छोटी नस की कमी को पूरा किया जा सके। बता दें कि डिंपल फेस पर तभी आ जाता है। जब बच्चा मां के पेट में होता है। लेकिन मांसपेशी का छोटा रह जाना कोई बीमारी का कारण है।

इसके पीछे का मुख्य कारण

सभी लोगों ने डिंपल आज तक गालों पर ही देखा होगा लेकिन आपको बता दें कि डिंपल गालों पर ही नहीं बल्कि शरीर के हर हिस्से में होता है। लेकिन ज़्यदातर चेहरे पर ही डिंपल दिखाई देते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे का बायोलॉजिकल फैक्ट ये सब मांसपेशियों की कमी के कारण पड़ते हैं। इसका एक और कारण है कि ये जेनेटिक भी होते हैं। अगर मां-बाप के चेहरे पर डिंपल पड़ता है तो उनके बच्चों के फेस पर भी डिंपल पड़ता है।

बॉलीवुड स्टार्स को भी डिंपल पड़ते हैं। लेकिन उन्हें भी इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि डिंपल पड़ने से उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ये कोई ऐसी बीमारी नहीं जिसकी वजह से इंसान की जान चली जाए ये तो एक मामूली सा डिसऑर्डर है। जो पैदा होने से पहले ही कुछ लोगों के फेस पर आ जाता है और ये बात भी सत्य है कि जेनेटिक की वजह से भी फेस पर डिंपल पड़ता है और डिंपल की वजह से लोग बहुत क्यूट भी लगते हैं।

Tags:    

Similar News