Interesting Facts: आखिर इतनी छोटी क्यों बनाई जाती है जींस में एक पॉकेट, जानिए इसके पीछे की वजह

Interesting Facts: इस छोटी पॉकेट को देख कर आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि अगर ये पॉकेट किसी काम की नहीं है तो इसे बनाया क्यों जाता है।

Written By :  Anjali Soni
Update:2022-10-10 16:07 IST

jeans pocket amazing fact: आज के जमाने में सभी तरह तरह के कपड़े पहनते हैं। ज्यादातर लड़कियां फैशन में बहुत आगे रहती है। आज कल के फैशन में जीन्स, टीशर्ट, जैकेट, स्कर्ट बहुत सारी फैशनेबल चीजे मार्केट में देखने को मिलती है। ज्यादातर लोग जीन्स पहनना ही पसंद करते हैं। क्योंकि जीन्स एक ऐसी चीज है जिसे लड़का और लड़की दोनों ही पहन सकते हैं। जीन्स काफी ज्यादा स्टाइलिश और फैशनेबल होती है। लेकिन क्या आपने जीन्स को कभी ध्यान से देखा है। जीन्स में आपको एक छोटी पॉकेट भी दिखी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं ये क्यों बनाई जाती है।

ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे इसकी वजह

इस छोटी पॉकेट को देख कर आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि अगर ये पॉकेट किसी काम की नहीं है तो इसे बनाया क्यों जाता है। क्योंकि इस छोटी सी पॉकेट में तो कोई व्यक्ति सामान भी नहीं रख सकता है। लेकिन इसे बनाने के पीछे भी कारण छुपा हुआ है। बता दें कि जीन्स का इतिहास बहुत पुराना है। जब जीन्स की सुरवात हुई थी तो उसे बस नाव चलाने वाले या मजदुर ही पहनते थे। फिर धीरे-धीरे लोगों को जीन्स पसंद आने लगी और लोगों ने जीन्स को फैशन का एक हिस्सा बना लिया ,18th सेंचुरी में चैन वाली छोटी घड़ियां चलती थी, जिन्हे रखने के लिए लेवी स्ट्रॉस नामक कंपनी ने इस छोटी पॉकेट को बनाने की सुरवात की थी आज भी स्ट्रॉस कंपनी को लेविस नाम से जाना जाता है।

आज के समय में तो हर किसी के पास स्मार्ट फोन होते हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति चैन वाली घड़ी का इस्तेमाल नहीं करता है। इसलिए चैन वाली घड़ियां अब कोई नहीं पहनता है। लेकिन फिर भी जीन्स में छोटी पॉकेट इसलिए देते हैं। क्योंकि ये जीन्स को बहुत स्टाइलिश बना देती है और ये सालों से चला आ रहा फैशन, लोग पसंद भी काफी ज्यादा करते हैं। कई लोग इस पॉकेट को कॉइन या टिकट पॉकेट के नाम से भी जानते हैं। लेकिन जिस जीन्स को आज हम इतना पसंद करते हैं पहले इस जीन्स को मजदुर पहनते थे। ताकि उन्हें रोज रोज कपड़े ना धोने पड़े और जीन्स को रोज धोने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Tags:    

Similar News