Interesting Facts: फायर ब्रिगेड की गाड़ी लाल रंग की क्यों होती है, जानिए इसके पीछे का लॉजिक

Fire Brigades Interesting Facts: आखिर क्या वजह है इसके पीछे फायर ब्रिगेड की सारी गाड़ियों का रंग लाल होता है। चलिए जानते हैं इससे संबंधित बाते वाहन जिसका इस्तेमाल सामाजिक कार्य के लिए होता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-17 13:27 GMT

Fire brigades interesting fact(Photo-Social media)

Fire Brigades Interesting Facts: हम अपने जीवन में आग लगते हुए रोज-रोज तो नहीं देखते लेकिन कभी तो आपने आग लगी हुई देखी होगी और उस आग को बुझाने वाली गाड़ी दमकल को भी आपने देखा ही होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आग बुझाने वाली दमकल का रंग लाल ही क्यों होता है। इसका रंग ऐसा क्यों होता है. इसके रंग के संबंध में प्रस्तुत सिद्धांत बताते हैं कि ऐसा करने के कई कारण थे। जानिए, इसके रंग की कहानी।

आखिर क्या वजह है इसके पीछे फायर ब्रिगेड की सारी गाड़ियों का रंग लाल होता है। चलिए जानते हैं इससे संबंधित बाते

ऐसा कोई भी वाहन जिसका इस्तेमाल सामाजिक कार्य के लिए होता है। या आपात सिचुएशन में किया जाता है। उनका रंग ऐसा होना चाहिए जो की हर सिचुएशन में किसी को आसानी से दिख जाए और उस वाहन के लिए रास्ता भी खोल दिया जाए। लाल रंग सड़क पर आसानी से भी दिख जाता है। क्योंकि ये काफी चटक होता है और ये दूर से भी दिखाई देता है। यहीं कारण है कि इस तरह के इमरजेंसी वाहनों में लाल रंग का प्रयोग किया जाता है। साइंस एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक दमकल को लाल रंग देने के पीछे कई थ्योरी पेश की गई हैं. पहला सिद्धांत कहता है, 1900 में, ज्यादातर फोर्ड कंपनी की कारें सड़कों पर देखी गईं। ये सभी काले रंग के थे। इसलिए दमकल का रंग लाल चुना गया ताकि इसे दूर से देखा जा सके और अन्य वाहन इसे आगे बढ़ने के लिए जगह दे सकें।

1965 में लंदन के एक साइंटिस्ट की रिसर्च पर गौर करे तो उनकी राह थोड़ी अलग है इस रिसर्च में गहरे पिले रंग का आसानी से देखा जाने वाला रंग घोषित किया गया इसमें यह भी बताया गया यदि पिले रंग में थोड़ा सा लाइम रंग का इस्तेमाल किया जाता है तो यह रात में भी आसानी से नजर आ जाता है। क्योंकि यह थोड़ा शाइन करता है। जिसके बाद लंदन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पिले रंग की पट्टी लगाई गई थी। दुनियां के कई देशो में फायर ब्रिगेड की गाड़ी लाल होती है तो कई जगह पर पीला भी होती है। यहीं कारण है फायर ब्रिगेड की गाड़ी लाल होती है।

Tags:    

Similar News