Iran Kandovan Village: ईरान का ऐसा गांव जहां लोग चूहों के बिल की तरह बनाते हैं घर, जाने इसके पीछे का कारण

Iran Kandovan Village: ईरान के कंदोवन गांव में लोग हमेशा से चूहों के बिल में रहते हैं। दुनिया के कुछ गांव अपनी खूबसूरती और कुछ अजीबोगरीब परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। हर जगह अपनी किसी ना किसी चीजों के लिए जानी जाती है।

Written By :  Anjali Soni
Update:2022-11-14 06:39 IST

Iran Kandovan Village(photo-social media)

Iran Kandovan Village: हर किसी शख्स ने चूहे के बिल तो देखे ही होंगे, हर किसी को रहने के लिए घर चाहिए होता है। चाहे वह जानवर ही क्यों ना हो, ऐसे में चूहे भी अपना बिल बनाते हैं। उनका बिल देख कर अक्सर मन में यह सवाल आता है कि चूहे इतनी छोटी जगह में कैसे रह लेते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंसान भी ऐसे घर में रहते हैं। ईरान में एक ऐसा गांव है जहां लोग चूहों के बिल' में रहते हैं। दरअसल वह अपने घर का नक्शा कुछ इस तरह ही बनवाते हैं। जिसे देखने पर एक दम ऐसा लगता है जैसे चूहों के बिल' में इंसान रहते हैं।

चूहों के बिल' में रहते हैं इस गांव के लोग, गर्मी पड़ने पर लगती है सर्दी

ईरान के कंदोवन गांव में लोग हमेशा से चूहों के बिल में रहते हैं। दुनिया के कुछ गांव अपनी खूबसूरती और कुछ अजीबोगरीब परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। हर जगह अपनी किसी ना किसी चीजों के लिए जानी जाती है। लेकिन ईरान का यह गांव चूहों के बिल' जैसे घरों के लिए जाना जाता है। इस गांव के लोग चूहों के बिलों में नहीं रहते बल्कि यहां के लोग अपने घर को बिल्कुल चूहों का बिल जैसा बनवाते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं। क्योंकि उन्हें उसमें रहने से गर्मी मिलती है। यह घर रहने में बहुत ही ज्यादा आरामदायक होते हैं। इस गांव में रहने वाले लोगों को न तो हीटर की आवश्यकता पड़ती है और न ही AC की जरूरत होती है।

यह गांव वहां रहने वाले लोगों के पूर्वज ने बसाया था, कंदोवन गांव के प्रारंभिक निवासी मंगोलों के हमलों से बचने के लिए यहां आए थे। एक तरह से वहां के लोग घर नहीं बल्कि बिल खोद कर रहते हैं। यह गांव कोई 100-200 साल पुराना नहीं, बल्कि 700 साल पुराना है। यह गांव अपने ऐसे घरों के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। इस घर में रहना वहां के लोगों को बेहद अच्छा लगता है। वहां पर सर्दियों में लोग इस तरह अपना बचाव करते हैं।

Tags:    

Similar News