जानिए कैसे हुआ जींस पैंट का आविष्कार, रोचक है कहानी

जींस पहनना सभी को पसंद है। जींस हमारे बीच सौ साल से ज्यादा समय से है। सबसे पहले इसे मजदूरों ने पहना।

Published By :  Shweta
Update: 2021-04-22 03:36 GMT

जींस का पैंट  ( फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः जींस पहनना सभी को पसंद है। जींस हमारे बीच सौ साल से ज्यादा समय से है। सबसे पहले इसे मजदूरों ने पहना। इसके बाद से धीरें-धीरें यह प्रचलन में आ गया।  जींस का आविष्कार बहुत रोचक ढंग से हुआ है।

बता दें कि जींस का आविष्कार जैकब और लेवई ने मिलकर किया। बताया जाता है कि लेवई अपने बड़े भाई के साथ व्यापार में मदद कराने साल 1851 में न्यूयोर्क गए। जहां उन्होंने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए साल 1853 में San Francisco गए। यहीं से इन्होंने कॉटन के कपड़े को बेचना शुरू किया।

बताया जाता है कि जैकब डेविस, लेवई के ग्राहक थे और वह कपड़ा सिलाई का काम करते थे। उस समय वह Tents, Horse blankets और wagon covers बनाया करते थे। उस समय डेविस के पास एक लेडी कस्टमर ने अपने पति के लिए एक मजबूत पैंट सीलने को बोला। तब जैकब ने लेवई के पास से डेनिम के कपड़े से पैंट सिला। जैकब ने एक अच्छी चीज ये की के पैन्ट्स जहां अक्सर फटा करते है जैसा के pockets वहां कॉपर रिवेट्स का इस्तेमाल करके और मज़बूत कर दिया।

 दोनों ने मिलकर खोल दी फैक्ट्री

कहा जाता है कि जैकब के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपने आविष्कार का लाइसेंस करा सके। जब यह बात लेवई को पता चला तो दोनों ने मिलकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया और पार्टनर्स बन गए। मई 1873 में दोनों ने मिलकर एक फैक्ट्री खोल दी जहा पर जींस बनाया जाता था। और यही से लेविस ब्रांड का जन्म हुआ। जीन्स को पहले ब्लू जीन्स बुलाया जाता था बाद में जीन्स बुलाना शुरू कर दिया।

यह भी कहा जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के समय सिपाहियों ने जीन्स को इस्तेमाल किया। उस दौर में जींस बहुत ढीले हुआ करते थे। साल 1950 में अमेरिकन एक्टर जेम्स डीन ने रिबेल विथाउट आ कॉज (Rebel without a cause) मूवी में जींस पहना। जिसके बाद से लोग इसे पहनना शुरु कर दिया। 

Tags:    

Similar News