जाने क्यों इस लड़की ने कब्रिस्तान को ही बनाया है अपना घर!

Update:2018-10-04 15:56 IST

नई दिल्ली: श्मशान, कब्रिस्तान या मौत से जुड़ी कोई भी जगह किसी भी आम इंसान के लिए हमेशा से डरानी रही है। लोग अकेले वहां से गुजरने में अक्सर घबराने लगते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है। जिसने कब्रिस्तान को ही अपना घर बना लिया है। वह आज भी अकेले ही वहां पर रहती है।

जानें इस लड़की के बारे में

मोना नाम की लड़की 1980 में अपना घर छोड़कर भाग गई थी। उसने छिपने के लिए कब्रिस्तान में शरण ली थी। शुरुआत में उसे उस स्थान पर डर भी लगा था लेकिन धीरे-धीरे उसे आदत सी पड़ गई। उसने वहीं पर अपना घर बना लिया। उसे कई बार लोगों ने समझाकर वहां से हटाने की कोशिश भी की। लेकिन उसने जगह नहीं छोड़ी।

कब्रिस्तान में रहने के पीछे बताई ये वजह

लोगों ने जब उससे कब्रिस्तान के अंदर रहने की वजह के बारे में पूछा तब उसने बताया कि यहां मौजूद कुछ कब्रें उसके परिजनों की हैं। ये कहकर उसने उस जगह को कभी नहीं छोड़ा। उसने अपना घर कब्रिस्तान के अंदर ही बना लिया। कई बार ऐसा भी हुआ कि दरवाजे खुले रखने के कारण मोना के घर चोरियां हुईं। लेकिन उसने कब्रिस्तान से हटने का अपना इरादा नहीं बदला।

मोना को देख अन्य लोगों ने भी बनाया घर

कब्रिस्तान में मोना को रहते देख कई दूसरे लोगों ने भी वहां पर अपना घर बना लिया। इनमें कुछ सेक्स वर्कर, कब्र खोदने वाले और भिखारी शामिल हैं। इन लोगों को यहां गड़े मुर्दे डराते नहीं हैं। उनकी कब्रों पर धुले कपड़े सुखाना इनके लिए एक आम बात है। ये कब्रिस्तान पिछले तीन दशकों से मोना का घर है।

बड़े मकान लगते है जेल की तरह

दरअसल मोना किसी वजह से जब घर से भागी थी तो कब्रिस्तान में आकर उसने अपनी जिंदगी किन्नरों के साथ पब्लिक के बीचों-बीच जी। अब उसे बक्से जैसे कमरों वाले घर किसी जेल जैसे लगते हैं। कब्रिस्तान में बसे इस घर के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। वो अपने जैसे और युवाओं की मदद को हमेशा खड़ी रहती है।

दोस्त ने खोला राज

फेमिनिस्ट लेखक उर्वशी बुटालिया, मोना की दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि एक समय पर आम लोगों की दुनिया मोना को भी बड़ी लुभावनी लगती थी, लेकिन अब उन्हें ये नीरस लगने लगी है इसलिए वो कब्रिस्तान में रहती है। अब मोना 80 साल की हो चुकी है, लेकिन उसने कब्रिस्तान में बने घर को नहीं छोड़ा।

Tags:    

Similar News