बेटी होगी या बेटा, जानना है तो चांद पर लगाइए निशाना, जानें इन पहाड़ों का रहस्य
Moon Stone : चांद पर निशाना लगाया जाए अगर निशाना बीचों बीच लगा तो लड़का और दाएं - बाएं लगा तो लड़की होती है।;
Moon Stone : देशभर में कई ऐसी परम्परा है जो अंधविश्वास (blind faith) से भरी पड़ी हैं। रांची की सीमा पर स्थित खुखरा की पहाड़ियां (Kukhara hills) अपने अंदर कई रहस्य, रोमांच, मान्यताएं और दंतकथाएं समेटे हुए हैं। खुखरा पहाड़ियों पर बना चांद पहाड़ है जिसको लेकर एक मान्यता है कि दूर से इस चांद पर पत्थर के टुकड़े से निशाना लगाया जाए अगर यह निशाना बीचों बीच लगा तो लड़का और दाएं - बाएं लगा तो लड़की होती है।
आपको बता दें कि पीएनडीटी एक्ट के जमाने में गर्भवती महिला का लिंक पता करना गैर - कानूनी जुर्म है लेकिन बच्चे जानने की उत्सुकता के चलते दूर - दूर से लोग यहां आते हैं। जिन दम्पतियों की संतान होने वाली होती है वह यहां आकर इस चांद पर निशाना जरूर लगाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादातर परिणाम सही आता है।
मुड़हर पहाड़ का रहस्य
खुखरा का चांद पहाड़ के साथ मुड़हर पहाड़ भी ऐतिहासिक है इस पहाड़ को लेकर मान्यता बताई जाती है। कहा जाता है नागवंशी राजाओं ने अपनी राजधानी को सुरक्षित और शांतिपूर्ण रखने के लिए चुटिया गढ़ से स्थानांतरित कर खुखरा गढ़ से राज काज चलाना शुरू किया था। बताया जाता है कि 400 साल पहले राज व्यवस्था और परम्पराओं के कई चिन्ह आज भी इन पहाड़ियों में हैं।
रांची के चांद पहाड़ के बगल में एक डुगडुगी पहाड़ है जिसमें से छोटी गुफा है। इस गुफा में घुसने पर शादियों में बजने वाले ढोल - नगाड़े की आवाज सुनाई पड़ती है। इन आवाजों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताया कि गुफा में हवा की दिशा और गति का कुछ ऐसा तालमेल होता है जिसकी वजह से ऐसी हवाएं सुनाई देती है।