Reverse Waterfall: नीचे के बजाय ऊपर की ओर जाता है झरने का पानी, न्यूटन लॉ भी हुआ फ़ैल

Maharashtra Reverse Waterfall: यह झरना नानेघाट पुणे में जुन्नार के पास महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित है। यह झरना दुनिया भर में मशहूर है।

Written By :  Anjali Soni
Update:2022-10-23 18:55 IST

Maharashtra Reverse Waterfall(Photo-social media)

Maharashtra Reverse Waterfall: धरती पर बहुत सारी जगह है जहां अलग-अलग रहस्य छुपे हैं। कुछ रहस्ये सामने आ जाते हैं। तो वहीं कुछ रहस्य अभी भी छुपे हुए हैं। इन अजब गजब चीजों को देख कर हर कोई हैरान हो जाता है। क्योंकि यह बहुत ही अलग होती है। कुछ तो ऐसे रहस्य है जिसे आज तक वैज्ञानिक भी नहीं समझ पाए हैं। हमारे भारत में भी एक ऐसी चीज है जिसे देख कर हर कोई चक्कर में पड़ जाए। इस जगह पर पानी का झरना नीचे के बजाए ऊपर की ओर बहता है। न्यूटन लॉ को भी फ़ैल कर रहा है।

इस जगह पर झरना उल्टा बहता है। अजीब है यह नजारा जिसे देख कर हर कोई पड़ जाए सोच में

यह झरना नानेघाट पुणे में जुन्नार के पास महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित है। यह झरना दुनिया भर में मशहूर है। हम सब ने झरने देखे होंगे, वह हमेशा नीचे की तरह बहते हैं। लेकिन नानेघाट के झरने की बात अलग है वह उल्टी साइड बहता है। यह जगह बरसात के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। क्योंकि मॉनसून में पानी ज्यादा होता है और जब पानी ऐसे हवा में उड़ता है तो बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हवा की रफ्तार काफी तेज होती है। जिसकी वजह से हवाओं का बल गुरुत्वाकर्षण से ज्यादा हो जाता है। और फिर पानी नीचे गिरने की बजाए ऊपर की ओर चला जाता है। यह जगह मुंबई से ज्यादा दूर नहीं है और जो लोग मुंबई घूमने के मजे लेने आते हैं वह उस जगह पर जाते जरूर है। क्योंकि इस मजेदार नज़ारे को देखना कोई भी मिस नहीं करना चाहता है और झरने के पास लोग फोटोशूट भी कराते हैं।

Tags:    

Similar News