OMG: 62 लाख में बिकी ये गन्दी फटी जींस, ऐसी मैली जींस से आप भी हो सकते हैं अमीर

Oldest jeans sell in 62 lakh: अब सवाल ये हैं कि यह मैली फटी जींस आखिर इतनी मेहंगी क्यों? इसकी क्या खास वजह है, ये जींस क्या अब तक की सबसे पुरानी पैंट है? दरअसल ये जींस अब तक की सबसे पुरानी जींस में से एक है और यह ब्रैंडेड कंपनी लेविस के द्वारा बनाई गई सबसे पुरानी जींस में से एक है।

Written By :  Anjali Soni
Update:2022-10-19 11:33 IST

Oldest jeans found in goldmine(Photo-social media)

Oldest jeans found in goldmine: क्या आपने कभी इससे पहले किसी पुरानी या फटी हुई पैंट को इतनी कीमत में बिकते हुए नहीं देखा होगा, लेकिन आप तस्वीर में जो पैंट देख रहे हैं। उसकी कीमत है 62 लाख है सोच कर हैरानी तो जरूर होगी लेकिन इस तस्वीर को देख कर तो ऐसा लग रहा है कि इस फटी हुई गन्दी जींस को आखिर पहनेगा कौन ज्यादातर अच्छी से अच्छी जींस हमें 5 या 10 हजार में मिल जाती है और अमीर लोग भी 20 या 30 हजार के अंडर में ही जींस पहनते हैं। पर आखिर इस जींस में ही इतना क्या खास है।

अब सवाल ये हैं कि यह मैली फटी जींस आखिर इतनी मेहंगी क्यों? इसकी क्या खास वजह है, ये जींस क्या अब तक की सबसे पुरानी पैंट है? 

दरअसल ये जींस अब तक की सबसे पुरानी जींस में से एक है और यह ब्रैंडेड कंपनी लेविस के द्वारा बनाई गई सबसे पुरानी जींस में से एक है। ये पैंट 1880 के समय बनाई गई थी। माइकल हैरिस ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये जींस कितनी पुरानी है। उन्होंने कहा कि यह अब तक मिली सबसे पुरानी जींस है। यह लेविस की शुरआत में बनाई गई जींस है लेकिन बस यह पुरानी है इसलिए इसकी कीमत बढ़ी या फिर इसके पीछे कोई और भी वजह है। चलिए जानते हैं इसका दूसरा कारण

इस पुरानी मैली जींस को काइल हूपर्ट नाम के शख्स ने खरीदी है। वह पहले भी ऐसे कई विंटेज कपड़े खरीद चुकी हैं। वह इन कपड़ों को अलग-अलग देशों में भेजती है। उन्होंने बताया कि उसके अपने संग्रह में इतना प्राचीन कुछ भी नहीं है। लेकिन अब सवाल आता है यह पैंट है किसकी और इस पैंट का क्या इतिहास है? माइकल हैरिस के अनुसार, यह कुछ साल पहले एक परित्यक्त अमेरिकी खदान में मिला थी, उस समय खनिकों के लिए टाइट जींस पैंट बनाई जाती थी। क्योंकि पतली पैंट उनके लिए ज्यादा समय तक नहीं टिकती थी। इसलिए इस तरह की पैंट्स का चलन शुरू हो गया। यह अमेरिकी कपड़ों के इतिहास का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Tags:    

Similar News