जब हार्ले डेविडसन बाइक खरीदने पहुंचा 'भिखारी', फिर हुआ ये...

Update:2018-08-27 18:56 IST

थाईलैंड: अक्सर सुनने में आता है कि लोग किसी के कपड़े को देखकर उसके साथ हंसी मजाक और भेदभाव करने लगते है। बाद में असलियत पता चलने पर उन्हें ऐसे लोगों से माफ़ी भी मांगनी पडती है। उन्हें अपनी गलती पर शर्मिंदा तक होना पड़ता है।

ऐसा ही एक मामला थाईलैंड में सामने आया। जिसमें एक शख्स को लोगों ने उसके पहनावे को देखकर भिखारी और गरीब समझ लिया। लेकिन जब उसने अपना बैग खोला तो लोग दंग रह गए। ये मामला एक बाइक शो रूम का है। जहां, इस शख्स के पास लाखों रुपए कैश को सब देखते रह गए। वह हार्ले डेविडसन की बाइक खरीदने के लिए पहुंचा था।

ये है पूरा मामला

सोशल साइट्स पर इस शख्स की कहानी काफी वायरल हो रही है। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। बताया जाता है कि एक दिन यह शख्स थाईलैंड के सिंग बुरी क्षेत्र स्थित 'Maxsingburibike' नामक शोरूम पर फटे हाल पहुंचा था। पहले उसने खिड़की से पूरे शोरूम का मुआयना किया और कुछ देर बाद उसके अंदर पहुंचा।

लोग उड़ाने लगे मजाक

शोरूम में मौजूद सभी लोग उसे देखने लगे, लोगों को लगा कि ये कोई भिखारी या मजदूर होगा। लेकिन जैसे ही उसने एक शख्स से शोरूम के मालिक के बारे में पूछा और हार्ले डेविडसन गाड़ी खरीदने के बात कही तो सब हंसने लगे और उनका मजाक उड़ाने लगे। कुछ देर तक सेल्स मैन उसे इग्नोर करते रहे।

जब बैग से निकाला कैश

इसके बाद उस शख्स ने चिल्लाते हुए शोरूम ओनर को बुलाया और सारी बातें बताई। इस दौरान वहां मौजूद सभी की निगाहें दोनों पर टिकी थी। करीब 10 मिनट के बाद शोरूम के मालिक ने उन्हें हार्ले डेविसन दिखाई और उसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताया। गाड़ी का मुआयना करने के बाद शख्स ने तुरंत सबके सामने 12 लाख रुपए कैश निकाल कर रख दिए। वहां मौजूद सभी लोग एकटक निगाह से उस शख्स की ओर देखने लगे। सबको यही लग रहा था क्या सचमुच इस शख्स के पास इतने पैसे हैं। इसके बाद शोरूम के मैनेजर ने भी इस शख्स से माफी मांगी।

पैसे देकर हंसते हुए साथ ले गया बाइक

मैनेजर के माफ़ी मांगने के बाद फटे हाल में शो-रूम पहुंचे उस आदमी ने बाइक का फुल पेमेंट किया। उसके बाद हसंते हुए बाइक को लेकर शो रूम से बाहर आ गया। लोग उसे देखते ही रह गया। उस शख्स ने अपने गले में माला पहन रखी थी। उसके लम्बे बाल थे। शरीर पर उसने मैले कपडे पहन रखे थे। उसकी वेशभूषा को देखकर किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके पास इतनी बड़ी रकम हो सकती है।

ये भी पढ़ें...WOMEN’S DAY SPECIAL: अजब गजब महिलाएं, इनकी कहानी सुनकर आप रह जाएंगे दंग

Tags:    

Similar News