गजब! 100 की उम्र में 26 साल छोटे लड़के से ये महिला करने जा रही तीसरी शादी

Update:2018-09-27 17:48 IST

नई दिल्ली: 'न उमर की सीमा हो न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’। इस कहावत को ब्रिटेन की एक 100 साल की बुजुर्ग महिला ने सच साबित कर दिखाया है। वह इस उम्र में अब तीसरी शादी करने जा रही है। महिला का नाम नोरा विटकिस है। नोरा अपने से 26 साल छोटे मैलकम याटिस के साथ शादी करने की तैयारी कर रही हैं। याटिस उनके साथ बीते 30 सालों से रह रहे हैं। यह शादी 16 अक्टूबर को होगी। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

इस वजह से रिश्ते को देना चाहती है नाम

नोरा के मुताबिक़ वह बीते 30 सालों से याटिस के साथ टाइम स्पेंट कर रही है। इस समय उसकी उम्र 100 साल है। वह दिसंबर 2018 में 101 साल की हो जाएगी। नोरा का कहना है कि ज्यादा देर न हो जाए इससे पहले वे दोनों अब शादी करना चाहते हैं। वह अपने और याटिस के रिश्ते को एक नाम देना चाहती हैं। वे नहीं चाहते कि समाज उनके रिश्ते को गलत निगाह से देखे। इसलिए दोनों ने जल्द शादी करने का फैसला किया है।

नोरा एक बच्चे की मां हैं। उनका जन्म साल 1917 में हुआ था। उनकी पहली शादी फ्रेड थॉमस नाम के व्यक्ति से 18 साल की उम्र में हुई थी। नोरा ने प्रेस्टाटन के गोल्फ हाउस में काफी समय तक बावर्ची और मेड का काम किया है। साल 1970 में उनके पहले पति की मौत हो गई।

इसके बाद उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया और दूसरी शादी कर ली। लेकिन उनके दूसरे पति की मौत भी 16 साल बाद हो गई। इसके बाद वह याटिस से मिलीं। दोनों बीते 30 सालों से एक साथ रह रहे हैं। अब याटिस नोरा के तीसरे पति होंगे।

ये भी पढ़ें...गजब! कुत्ते के नाम पर लेता रहा राशन पता चला तो…

Tags:    

Similar News