Norway Interesting Fact: यहां कभी नहीं डूबता है सूरज, होती है सिर्फ 40 मिनट की रात, जाने इसके बारे में रोचक बाते

Norway Interesting Fact: नार्वे दुनिया के नक्शे में यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। यह महाद्वीप के उत्तर में है।

Written By :  Anjali Soni
Update:2022-11-21 17:21 IST

Norway Interesting Fact(video-social media)

Norway Interesting Fact: दुनिया में हर जगह कुछ ना कुछ अलग होता है, जो उसे दूसरे देश से अलग बनाता है। जैसे कि देश में रात और दिन होना एक समान होता है और इसे कोई बदल भी नहीं सकता है। कुछ जगह रात लेट होती है तो कुछ जगह सुबह जल्दी पर होती जरूर है। यह समय प्रकृति के ही बनाए नियम हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होंगी कि दुनिया में ऐसा भी देश है जहां रात होती ही नहीं है। यह बात सुनने में बहुत अजीब लगती है। परन्तु यह बात सत्य है। यहां सूरज बहुत कम समय के लिए डूबता है।

कम समय के लिए डूबता है सूरज, नार्वे में लम्बी नहीं होती है रात, जाने इसके पीछे हैरान करने वाली बाते

नार्वे दुनिया के नक्शे में यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। यह महाद्वीप के उत्तर में है। उत्तरी ध्रुव के सबसे नजदीक है इसलिए वहां बहुत ज्यादा ठंड होती है। इस देश में बर्फ की पहाड़ि और ग्लेशियरों बहुत ज्यादा है। नार्वे एक ऐसा देश है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां कभी दिन नहीं ढलता है। बता दें कि यहां सिर्फ 40 मिनट की रात होती है। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूब जाता है और सिर्फ 40 मिनट में दुबारा निकल आता है। यहां रात के डेढ़ बजते ही सुबह हो जाती है।

यहां मई से जुलाई के बीच 76 दिनों तक सूर्य नहीं डूबता है। नार्वे को 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' भी कहा जाता है। यह नजारा देखने में काफी सुन्दर लगता है। ऐसा होने के पीछे का कारण यह है कि पूरी जगह के चारों तरफ पहाड़िया है। ये देश पर्यटकों के लिए पहली पसंद होता है। सिर्फ 40 मिनट की रात के बाद यहां पुरे समय सूरज रहता है, रौशनी रहती है। ऐसा वहां एक, दो दिन नहीं बल्कि पूरे ढाई महीने तक चलता है।

Tags:    

Similar News