बालों से भी लंबे नाखून, 30सालों की मेहनत से बढ़े, फिर मिनटों में काटें

अयाना ने लगभग 30 साल बाद अपने नाखूनों को काटा है। उनके नाखूनों को काटने से पहले इनकी लंबाई को दोबारा मापा गया।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-04-08 09:35 GMT

लखनऊ :खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत होती है। इसके लिए महिलाएं शरीर के हर अंग का खास ख्याल रखती है। कोई आंखों का तो कोई नाखूनों का। इसी क्रम में आमतौर पर कई सारे लोगों को बड़े नाखून रखने का शौक होता है। ऐसी एक महिला अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली एक महिला अयाना है जो अपनी नाखूनों की वजह से वर्ल्ड फेमस है। इनका नाम दुनिया के सबसे लंबे नाखून रखने के लिअ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।

अयाना 2017 में अपने नाखूनों को लेकर चर्चा में आई थीं। 2017 में इन्होंने सबसे लंबे नाखून रखने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। उस दौरान इनकी लंबाई लगभग 19 फीट थी।

वीडियो को यूट्यूब पर शेयर

एक बार फिर अयाना चर्चा में हैं। इन्होंने अपने नाखूनों को कटवा दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इनके द्वारा नाखूनों के कटवाने की ऑफिशियल वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि उनके बड़े बड़े नाखूनों को एक इलेक्ट्रिक रोटरी टूल मशीन की मदद से २४ फीट लंबे नाखूनों को काटा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद भी हैरान हो जाएंगे।




लंबे समय बाद काटा नाखून

अयाना ने लगभग 30 साल बाद अपने नाखूनों को काटा है। उनके नाखूनों को काटने से पहले इनकी लंबाई को दोबारा मापा गया। इस दौरान अयाना के नाखूनों की लंबाई लगभग 24 फीट थी। इस लंबाई ने उनके पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट की माने तो अयाना को इन लंबे नाखूनों के कारण अपनी दैनिक जीवन में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके चलते वे साधारण कार्य जैसे नहाना, खाना, धोना आदि को करने में भी उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। 





गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

इसके अलावा अयाना ने बताया "अक्सर मेरे बच्चे मुझसे आकर पूछते थे कि क्या ये आपके नाखून हैं? इस पर जवाब देते हुए मैं कहती थी हां ये मेरे ही नाखून हैं। इसके बाद मैं उनसे पूछती थी कि अच्छा बताओ तुम्हारी उम्र क्या है? जवाब में वे कहते मैं 7 साल का हूं, मैं 10 साल का हूं। इसके बाद मैं उनसे पूछती अच्छा बताओ मेरे नाखून कितने साल के होंगे? इस पर वे इसकी उम्र 28 से 29 साल बताते थे।"

उनके इन काटे गए नाखूनों को रिपले के बिलीव इट ऑर नॉट म्यूजियम में रखा जाएगा। यह म्यूजियम ओरलेंडो, फ्लोरिडा में स्थित है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है।

Tags:    

Similar News