धागे के बराबर बिकिनी पहनकर घूमना पड़ा भारी, हुआ ये कांड

अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिन फिलिपीन्स घूमने आई थीं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक ये नहीं बताया कि लिन पर किस कानून के तहत कार्रवाई की गई है। मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि लिन की गिरफ्तारी ताइवान के अश्लीलता संबंधी कानून के तहत हुई है।

Update: 2023-08-12 10:41 GMT

बोराके आइलैंड: आमतौर जब महिलाएं बीच पर जाती हैं तो बिकिनी में ही नजर आती हैं। ये बात काफी आम है। मगर हम आपसे कहें कि एक युवती को बिकिनी पहनकर बीच पर घूमना भारी पड़ गया तो आप क्या कहेंगे? दरअसल फिलिपीन्स के बोराके आइलैंड से अजीब मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: गोल्ड खरीदने वाले सावधान! बिक रही पाउडर मिली सस्ती ज्वेलरी, ऐसे बचें धोखाधड़ी से

यहां एक महिला को पुलिस गिरफ्तार किया क्योंकि वह महज धागे के बराबर बिकिनी पहनकर बीच पर घूम रही थी। पुलिस ने महिला पर जुर्माना भी लगाया है। बता दें, महिला बिकिनी पहनकर जब बीच पर घूम रही थी, तब लोगों ने उसकी काफी तस्वीरें खींची और उन्हे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

ताइवान की रहने वाली है महिला

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला का नाम लिन जू तिंग है, जो कि ताइवान की रहने वाली है। पुलिस लिन पर 3400 रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने ये भी कहा कि जब तक लिन जुर्माना नहीं भरेंगी, तब तक उनको छोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पर मंडरा रहा खतरा! NASA ने देश की राजधानी को लेकर किया बड़ा दावा

अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिन फिलिपीन्स घूमने आई थीं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक ये नहीं बताया कि लिन पर किस कानून के तहत कार्रवाई की गई है। मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि लिन की गिरफ्तारी ताइवान के अश्लीलता संबंधी कानून के तहत हुई है।

Tags:    

Similar News