Ajab Gajab: ढोल की आवाज़ पर अजीब तरीके से डांस करता नजर आया शख्स, खो बैठा होश, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को बेहद ही अजीब अंदाज़ में डांस (weird dance) करते हुए दिखाया गया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-30 10:51 GMT

 डांस वीडियो वायरल: Photo - Social Media

Lucknow: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिनों तमाम ऐसे वीडियो वायरल (video viral) होते रहते हैं जिसमें लोगों को अजीबोगरीब हतकतें करते दिखाया जाता है। ऐसे में यह वीडियो इस कदर हास्यपद और चौंकाने वाले होते हैं कि इसे देखकर आप बगैर किसी से शेयर किए रह ही नहीं सकते।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को बेहद ही अजीब अंदाज़ में डांस (weird dance) करते हुए दिखाया गया है। आप वीडियो देखकर यकीनन इस बात का अंदाज़ा नहीं लगा सकेंगे कि यह वाकई डांस कर रहा है या फिर इसे कुछ हो गया है। सीधे तौर पर कहें तो यह शख्स डांस करते-करते अपना होश खो बैठा है।

जानें क्यों है वीडियो वायरल

इस वीडियो में देखिए ढोल की आवाज़ पर इंसान डांस कर रहा है और वह अचानक डांस करते-करते सड़क पर गिर जाता है और तेजी से अपने हाथ-पैर चलाने लगता है, तभी कुछ लोग मिलकर उसे उठाते हैं लेकिन वह डांस करना बंद नहीं करता है। उसे ऊपर उठाने के बाद एक शख्स उसे पीछे से रोकने के लिए पकड़ता है लेकिन नाचते-नाचते होश खो बैठा शख्स उसके बाद भी अपने हाथ तेजी से चलते रहता है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप यही सोचेंगे कि क्या ऐसा भी कोई डांस होता है।

देखें वीडियो-


Full View


सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसे अबतक केवल इंस्टाग्राम (Instagram) पर करीब 1 लाख लोगों ने देख लिया है वहीं वीडियो देखने के बाद 7 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Tags:    

Similar News