Wedding Traditions: इन देशों में शादी के अजीबोगरीब रीति-रिवाज, दूल्हा-दूल्हन पर फेंका जाता है कूड़

Wedding Traditions Around The World: दुनिया के तमाम देशों में कई तरह के रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। जो बहुत ही अजीबोगरीब भी होती हैं। और तो और इन अजीबोगरीब रीति-रिवाज को करना जरूरी होता है।

Report :  Vidushi Mishra
Update:2022-09-28 16:12 IST

शादी में अजीबोगरीब रीति रिवाज (फोटो- सोशल मीडिया)

Wedding Traditions: दुनियाभर के देशों में अलग-अलग रीति-रिवाजों को मनाया जाता है। फिर चाहे वो उस देश में मनाएं जाने वाले त्योहार हो, या शादी विवाह हो। अलग-अलग देशों में कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है। जिनमें से कुछ देशों की परंपराएं तो इतनी अजीब हैं जिनके बारे में सुनकर आप बहुत हैरान हो जाएंगे। जैसे भारत में दूल्हे के जूता चुराई की रस्म। इस परंपरा को दूसरे देशों में बहुत अजीब माना जाता है। 

ऐसे में दुनिया के तमाम देशों में कई तरह के रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। जो बहुत ही अजीबोगरीब भी होती हैं। और तो और इन अजीबोगरीब रीति-रिवाज को करना जरूरी होता है। कुछ रस्में तो ऐसी होती है जिनके बारे में सुनकर आप हंसने लगेंगे। आइए जानते हैं अजीबोगरीब रीति-रिवाजों के बारे में-

शादी के अजब गजब रीति रिवाज के लिए प्रसिद्ध ये देश

चीन

पहली बात तो अगर आपको लगता है कि चीन में भारत की ही तरह शादी होती है, तो ये बिल्कुल गलत है। क्योंकि चीन में शादी तो होती हैं लेकिन उन्ही के देश के मुताबिक। चीन में दूल्हा-दुल्हन को एक अजीबोगरीब परंपरा का सख्ती से पालन करना चाहिए।

चीन में परंपरा है कि चीन में लड़की को शादी के एक महीने पहले से हर दिन एक घंटे रोना पड़ता है। इस रिवाज में परिजन भी लड़की के साथ मिल कर रोते हैं। 

फ्रांस

फ्रांस में शादियां बहुत ही भव्य और दिव्य होती है। लेकिन अगर आपको शादी में एक पुरानी परंपरा का पालन किया जाता है जिसे चारीवारी (Charivari) कहा जाता है। फ्रांस की इस परंपरा के अनुसार, दोस्त और परिवार वाले शादी वाली रात को दूल्हा-दुल्हन के दरवाजे को बर्तन से बजाते हैं और जोड़े को बाहर निकालकर ड्रिंक्स और स्नैक्स ऑफर किया जाता है। फिर परिवार के लोग हंसी मजाक कर सकते हैं।

वेल्स

वेल्स में दुनिया में होने वाली शादियों में से बहुत अनोखी परंपरा है। यहां पर दुल्हन को दूल्हा लवस्पून देता है। इसके पीछे की वजह है कि वह अपनी पत्नी को कभी खाली पेट नहीं सोने देगा। पति पत्नी को उसकी जरूरतें पूरी करने का विश्वास देता है।

स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड में तो बहुत ही हैरान करने वाली परंपरा है। यहां दूल्हा-दुल्हन के ऊपर पर कूड़ा-कचरा और बेकार चीजे गिरा दी जाती है। यहां की इस परंपरा का पालन करने का उद्देश्य दूल्हा-दुल्हन अपने जीवन में सभी समस्याओं का साथ सामना करने के लिए तैयार है।

फिजी

फिजी में बहुत ही अजीब सी परंपरा का पालन किया। यहां लड़की का हाथ मांगने के लिए जब लड़का आता है, तो रिश्ता तय करने के लिए उसे लड़के के पिता को वेल का दांत देना होता है। तब रिश्ता जुड़ता है।


Tags:    

Similar News