Unknown Fact: आखिर ज्यादातर सफेद रंग की क्यों होती है कॉमर्शियल प्लेन? जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

Commercial Planes Unknown Fact: कई ऐविएशन कंपनियां अपने प्लेन का रंग कुछ अलग भी करते हैं। लेकिन फिर भी ज्यादा एरोप्लेन सफेद ही होते हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-10 13:29 GMT

Commercial Planes Unknown Fact(photo-social media)

Commercial Planes Unknown Fact: हमारी आंखो के सामने रोज ऐसी चीजे आती है। जिसे हम कई बार देखते हैं। लेकिन उनपर इतना ध्यान नहीं देते हैं। सलन सड़क पर सफेद रंग की पट्टियां क्यों बनी होती हैं या फिर बॉलपेन की कैप पर छेद क्यों बना होता है? और भी बहुत सारी चीजे, लेकिन एक चीज ऐसे हैं जिसे तो हर कोई देखता है। आसमन में, लेकिन शायद ही कोई गौर करता होगा, वह है हवाई जहाज का रंग अक्सर सफेद क्यों होता है, लेकिन आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता होगा, क्यों इसे सफेद रंग का बनाया जाता है।

ज्यादातर प्लेन का रंग होता है सफेद, सिर्फ लुक नहीं हैं कुछ वैज्ञानिक कारण भी

कई ऐविएशन कंपनियां अपने प्लेन का रंग कुछ अलग भी करते हैं। लेकिन फिर भी ज्यादा एरोप्लेन सफेद ही होते हैं। ऐसा इसलिए होता है। क्योंकि पहले जब प्लेन बने थे तो उनपर को भी रंग नहीं किया जाता था। जिसकी वजह से वह गंदे हो जाते थे और उन पर जंग भी लग जाती है। इसलिए फिर प्लेन पर सफेद रंग करना चालू कर दिया। जिससे यात्रियों पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ता था। लेकिन इसकी वजह यही नहीं है। परन्तु इसके पीछे और भी कारण है। कॉमर्शियल फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल हवाई जहाज सफेद रंग के लिए होते हैं क्योंकि ये धूप पड़ने पर और चमकदार हो जाते हैं।

प्लेन अगर कोई और रंग के होते हैं तो वह धुप को सोखने का काम करते हैं। जिसकी वजह से प्लेन की बॉडी हीट भी हो सकती है। लेकिन सफेद रंग प्लेन की बॉडी को हीट नहीं होने देता है। जिसकी वजह से कोई समस्या नहीं आती है। कॉमर्शियल फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल हवाई जहाज सफेद रंग के लिए होते हैं क्योंकि ये धूप पड़ने पर और चमकदार हो जाते हैं। सफेद रंग उन्हें दिख जाता है। यह इंसानो के लिए नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी सेफ होता है।

Tags:    

Similar News