Interesting Facts: बिस्किट में इतने सारे छेद क्यों होते हैं, जानिए इसकी पीछे का कारण

Interesting Facts About Biscuits: बिस्किट आकर में थोड़े मोटे होते हैं। इसलिए अगर उसे आमतौर पर सेका जाए तो वह कच्चा रह जाता है। इसी वजह से इसकी डिज़ाइन में छेद कर दिया जाता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-13 11:54 GMT

interesting facts about Biscuits(photo-social media)

Interesting Facts About Biscuits: बिस्किट एक ऐसी चीज है जो सभी को बहुत पसंद होती है। जहां एक तरफ बच्चों को क्रीम वाले बिस्किट पसंद होते हैं तो दूसरी और बड़े लोगों को चाय के साथ बिस्किट खाना पसंद होता है। क्या आपने कभी बिस्किट खाते समय बिस्किट को गौर से देखा है। अगर देखा है तो बिस्किट पर बने छोटे हॉल भी देखे होंगे। उन्हे देख कर आपके मन में ये सवाल भी आए होंगे कि कुछ ही बिस्किट में ये छेद क्यों होते हैं और इन्हें क्यों बनाया जाता है। इसके पीछे भी एक लॉजिक छुपा हुआ है। आपने कई सारे बिस्किट खाए होंगे बहुत सारे लोग ये सोचते हैं कि ये सिर्फ डिज़ाइन के लिए बनाए जाते होंगे लेकिन ऐसा नहीं है इसके पीछे भी साइंस है।

बिस्किट में छेद क्यों ?

बिस्किट आकर में थोड़े मोटे होते हैं। इसलिए अगर उसे आमतौर पर सेका जाए तो वह कच्चा रह जाता है। इसी वजह से इसकी डिज़ाइन में छेद कर दिया जाता है। पहले इसे बट्टी में डाला जाता है तो ये पूरी तरह से फुलता है और अच्छे से पक जाता है। पक जाने के बाद ही पैकिंग के लिए रखा जाता है। अगर छेद नहीं होता तो बिस्किट कच्चे रह जाते हैं। फिर चाय और बिस्किट का मजा खराब हो जाता है, सभी बिस्किट में नहीं लेकिन लग भग सारे बिस्किट में ही ये छेद बनाए जाते हैं। बिस्कुट में छेद होने की वजह से वह बहुत ज्यादा टेस्टी और क्रंची हो जाते हैं। ये एक मशीन से बनाए जाते हैं। ये छेद बिस्किट को पकाने के साथ-साथ उसकी साइज को भी मेन्टेन रखते हैं।

बिस्किट बनाने लिए आटा, चीनी, मैदा, नमक वगेरा डाल कर उसे गूंथ लिया जाता है। उसे बिस्किट बनाने वाले सांचे में डालकर मशीन में रख दिया जाता है। फिर मशीन अपने आप उनमें छेद कर देती है। इससे बिस्किट बिलकुल भी कच्चे नहीं रहते हैं। हवा और हीट निकालने के लिए ही बिस्किट में ये छेद बनाए जाते हैं। इसके बनने के तरीके और बिस्किट को देख कर तो ऐसा ही लगता है कि ये किसी डिज़ाइन के लिए ही बनाए जाते हैं। लेकिन इसका असल कारण है बिस्किट का अच्छे से पकना।

Tags:    

Similar News