Taj Mahal Amazing Fact: आखिर मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल बनवाने के लिए सफेद मकराना का ही इस्तेमाल क्यों किया ?

Taj Mahal Amazing Fact: ताजमहल है तो सफेद रंग का लेकिन इसका रंग क्यों बदलता है। अलसुबह यह गुलाबी नजर आता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-07 01:24 GMT

Taj Mahal Amazing Fact(photo-social media)

Taj Mahal Amazing Fact: आगरा का ताजमहल पुरे देश भर में ही नहीं बल्कि विदेश तक भी बहुत फेमस है। ताजमहल दिखने में भी बहुत खूबसूरत और अलग है। इसकी खूबसूरती में सफेद पत्‍थर चार चांद लगाते हैं। चांद की रोशनी जब ताजमहल पर पड़ती है। ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। चांद की रौशनी जब ताजमहल की इमारत पर पड़ती है। तो वह रौशनी की तरह चमक उठता है। लेकिन इस ताजमहल को सफदे ही क्यों बनवाया है। इसे अन्य रंगबिरंगे महलों की तरह क्यों बनवाया नहीं, जाने वजह

इसे बनाने के लिए सफेद मार्बल का उपयोग क्यों किया गया है...जाने मुख्य कारण

ताजमहल है तो सफेद रंग का लेकिन इसका रंग क्यों बदलता है। अलसुबह यह गुलाबी नजर आता है। दिनभर यह सफेद दिखता है और रात में चंद्रमा की रोशनी में यह सुनहरा नजर आता है। शाहजहां ने यह महल अपने प्यार की निशानी के लिए बनवाया था, वैसे तो शाहजहां को कई महिलाओं के साथ जोड़ा गया है। लेकिन वो वास्‍तव में सबसे ज्‍यादा प्‍यार मुमताज महल से ही करते थे, जब तक मुमताज उस महल में थी शाहजहां ने अपना पूरा जीवन मुमताज को दे दिया था। यहां तक कि वह अपनी अन्य रानियों को देखते तक भी नहीं थे।

शाहजहां अपनी बेगम मुमताज के बिना बिल्कुल नहीं रह सकते थे। ताजमहल भी उन्ही के प्यार की निशानी है यह तो सब ही जानते हैं। शाहजहां के गद्दी संभालने के 4 साल के अंदर मुमताज का निधन हो गया था। उनकी मृत्यु होने से पहले मुमताज ने उनकी आखरी सांस लेते वक्त बताया था कि उन्होंने ऐसा ही महल सपने में देखा था फिर उन्होंने शाहजहां से विनती कि मेरी आपसे गुजारिश है कि आप मेरी याद में ऐसा ही एक मकबरा बनवाएं, इसके बाद शाहजहां ने वैसा ही मकबरा बनवा दिया इसलिए ताजमहल में सफेद मार्बल का उपयोग किया गया था।

Tags:    

Similar News