Woodpecker Unknown Facts: कठफोड़वा पक्षी आखिर क्यों करते हैं अपनी चोंच से लकड़ी में छेद, जाने इसके पीछे की वजह

Woodpecker Unknown Facts: यह ऐसा अपना खाना ढूंढ़ने के लिए करते हैं। पेड़ में छेद करके पक्षी दिमग या अन्य जिव ढूंढ़ते हैं और फिर उसे खा जाते हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-24 09:19 GMT

Woodpecker unknown fact(Photo-social media)

Woodpecker Unknown Facts: सभी पक्षियों के अंदर कोई ना कोई अजीब या अलग आदत होती है। कोई पक्षी उलटे लटकर सोते हैं तो कोई पक्षी खाने को चबाने की बजाए निगल क्यों जाते हैं। वैसे ही कठफोड़वा पक्षी की भी एक आदत है। वह पेड़ को खोकला करदेता है। लेकिन क्या आपने इस बात पर कभी गौर करा है कि आखिर वह ऐसा क्यों करते है। क्या यह कोई खाना ढूंढ़ने का तरीका है या उनकी यह पहले से आदत है।

कठफोड़वा पक्षी ऐसी हरकत क्यों करते हैं। इसके बहुत सारे कारण है, चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह

यह ऐसा अपना खाना ढूंढ़ने के लिए करते हैं। पेड़ में छेद करके पक्षी दिमग या अन्य जिव ढूंढ़ते हैं और फिर उसे खा जाते हैं। इसकी दूसरी वजह कठफोड़वा पक्षी आवाज निकालकर बात नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह पेड़ पर मारकर एक अलग तरह की आवाज पैदा करता है जिससे वह अपने और साथियों को शिकार होने से बचाता है और वह अपना घर बनाने के लिए भी पेड़ में छेद करता है। सभी पक्षी अपना घर बनाने के लिए घासपुस और छोटी लकड़ियों का उपयोग करते हैं। लेकिन कठफोड़वा पक्षी अपना घर पेड़ में बड़ा छेद करके ही बनाते हैं।

कठफोड़वा पक्षी अगर पेड़ में एक साथ बहुत सारे छेद करता है। तो वह शिकार की तलाश में होता है। कठफोड़वा पक्षी पेड़ पर ही नहीं बल्कि और भी जगाओ पर छेद करते हैं जैसे फर्नीचर या लकड़ी के मकान में भी छेद करते हैं। कठफोड़वा पक्षी 10 हजार से भी ज्यादा बार पेड़ में छेद करते हैं। उनकी चोंच की बनावट ऐसी होती है कि चाहे वह पेड़ में कितना भी छेद करे उनकी चोंच में कुछ भी फर्क नहीं पड़ता है। कठफोड़वा पक्षी के पेड़ में छेद करने से पेड़ की उम्र भी बढ़ती है। क्योंकि उसके अंदर के सारे दिमग हट जाते हैं।

Tags:    

Similar News