World Most Expensive Fish: 23 करोड़ रुपये की सबसे महंगी मछली, अटलांटिक ब्लूफिन टूना के बारे में जाने

World Most Expensive Fish: अटलांटिक ब्लूफिन टूना मछली दुनिया की सबसे महंगी मछली हैं। यह विलुप होने के कगार पर है।

Written By :  Anjali Soni
Update:2022-10-03 19:31 IST

Bluefin Tuna Fish Facts: दुनिया में लाखों-करोड़ों जीव-जंतु पाए जाते हैं। लेकिन कई जीव-जंतु धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं और कई पहले ही विलुप्त हो चुके हैं। ऐसे जीवों के बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ने को मिलता है। लेकिन अगर समय रहते उनको बचाने पर ध्यान दिया जाता तो वो आज विलुप्त नहीं होते। आज भी दुनिया में कई जानवर विलुप्त होने की कगार पर हैं। इनका शिकार सिर्फ पैसों के लालच के लिए किया जाता है। फिर भी हर देश की सरकार इस पर कड़े कानून बना चुकी है। विलुप्त होने वाले जीवों की संख्या ना के बराबर रह गई हैं। ये जीव कभी-कभी दिखाई देते हैं। हाल ही में इंग्लैंड में एक मछली दिखाई दी। उसे दुनिया की सबसे महंगी मछली बताया जा रह है। चलिए जानते हैं उस मछली के बारे में....

दुनिया में सबसे महंगी मछली:

अटलांटिक ब्लूफिन टूना मछली दुनिया की सबसे महंगी मछली हैं। यह विलुप होने के कगार पर है। हाल ही में इंग्लैंड में इसे काफी समय बाद देखा गया था। इस मछली को देखने के बाद हर कोई हैरान है। क्योंकि इस मछली के संरक्षण के लिए कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2016 में इस मछली की प्रजाति को बचाने के लिए हर साल 2 मई को वर्ल्ड टूना डे मनाने का फैसला लिया था। ब्रिटेन में सरकार ने अटलांटिक ब्लूफिन टूना के शिकार पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। अगर कोई व्यक्ति इसका शिकार करता पाया जाता हैं तो उसे सीधे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 23 करोड़ तक हो सकती है।

पानी में काफी तेज़ी से तैरती:इस मछली के बारे में बताया गया है कि इसका खून बेहद गर्म होता है। जिससे जब यह तैरती है तो इसकी मांसपेशियों में काफी गर्मी अर्जित होती है। इसकी वजह से अटलांटिक ब्लूफिन टूना की तैरने की गति अन्य मछलियों के मुकाबले कई गुना अधिक है। इस मछली की लंबाई 3 मीटर तक हो सकती है और वजन करीब 250 किलो होता है। यह इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती, इसका भोजन छोटी मछलियां ही होती है। जानकारों के मानें तो करीब 100 साल पहले तक यह मछली काफी संख्या में मौजूद थी। लेकिन अब एक भी बहुत सालों बाद दिखाई दी।

Tags:    

Similar News