उम्मीद पर दुनिया कायम है एंटनी जी, आप भी ऐसा ही कर रहे हैं..सही है

Update: 2017-05-07 15:38 GMT

तिरुवनंतपुरम : दिग्गज कांग्रेस नेता और देश के पूर्व रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में हार के बाद जोरदार वापसी करेगी।

ये भी देखें : सत्ता का नशा: BJP विधायक ने इस महिला IPS को लगाई फटकार, छलक पड़े आंसू

एंटनी ने कहा कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ वापसी करेगी। समय की मांग है कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा, केरल में सिर्फ 'नेता' दिखाई दे रहे हैं, जबकि पार्टी जमीनी स्तर पर कमजोर है, जिसमें बदलाव लाना है।

पूर्व मंत्री ने कहा प्रदेश में हर क्षेत्र की स्थिति बुरी है और यह बुरी तरह से नीचे जा रहा है। वह दिन दूर नहीं है, जब मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वागत करेगी।

उन्होंने कहा कई प्रदेशों में सोनिया को एकजुट विपक्ष का दिशा निर्देशन करने के लिए आमंत्रण मिल रहा है, आज नहीं तो आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर माकपा केरल में ऐसा ही कहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष एकता जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दिखाई देगा।

Tags:    

Similar News